Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यबिहारभागलपुर में राजद कार्यकर्ता आपस में भिड़े; VIDEO: प्रखंड अध्यक्ष चुनाव...

भागलपुर में राजद कार्यकर्ता आपस में भिड़े; VIDEO: प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में दो गुट आमने-सामने आए, खूब चली कुर्सियां, सीनियर नेताओं की पहल पर शांत हुए – Bhagalpur News


भागलपुर में राजद पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के तहत शुक्रवार को सुल्तानगंज प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव होना था, लेकिन नामांकन के बाद जैसे ही मतदान की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, दो पक्षों के बीच जोरदार हंगामा हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि म

.

चुनावी प्रक्रिया को बाधित होते देख पार्टी पदाधिकारियों ने चुनाव को स्थगित करने का फैसला लिया। चुनाव सुल्तानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत स्थित दिनदयाल किसान भवन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की निगरानी के लिए निर्वाचन पदाधिकारी रोहित यादव और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी धनेसर मंडल मौजूद थे। राजद के जिला और प्रखंड स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर उपस्थित थे।.

विवेकानंद यादव और कैलाश यादव गुटों में भिड़ंत

दरअसल, प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे। नामांकन प्रक्रिया के बाद जब चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, तभी दो प्रमुख गुटों एक ओर से विवेकानंद यादव और दूसरी ओर से वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव के समर्थकों में बहस शुरू हो गई। यह बहस धीरे-धीरे उग्र रूप लेती गई और दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हंगामे के दौरान कुर्सियों का उपयोग हथियार की तरह किया गया और कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं। माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिससे चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो गई।

राजद नेताओं के दो गुटों के भिड़ने के बाद बिखरी कुर्सियां।

पार्टी नेताओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस बुलाने से पहले किया मामला शांत

हालात बेकाबू होते देख मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की। नेताओं की समझाइश के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। हालांकि, तब तक चुनावी माहौल पूरी तरह बिगड़ चुका था। निर्वाचन पदाधिकारी रोहित यादव ने बताया कि प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए काफी संख्या में उम्मीदवार होने के कारण समर्थकों की संख्या भी अधिक थी। बहस और गहमागहमी के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई, इसलिए चुनाव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आगे की तिथि पार्टी द्वारा तय की जाएगी।

अब अगली तिथि पर टिकी नजरें

फिलहाल पार्टी नेतृत्व चुनाव की अगली तिथि तय करने पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि सुरक्षा और अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए अगली बार चुनाव प्रक्रिया को बेहतर तरीके से संचालित किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments