Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारभागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर लक्ष्मीपुर हॉल्ट के पास हादसा: ट्रेंन से गिरकर...

भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर लक्ष्मीपुर हॉल्ट के पास हादसा: ट्रेंन से गिरकर मजदूर की मौत, परिवार में शोक, रोजी-रोटी का मंडराया संकट – Bhagalpur News



भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर मंगलवार शाम एक मजदूर की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना लक्ष्मीपुर हॉल्ट के पास हुई। मृतक की पहचान पीरपैंती बाजार निवासी 35 वर्षीय मो. सकबुल के रूप में हुई है।

.

मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने सकबुल को ट्रेन से गिरते देखा और तुरंत पीरपैंती थाना प्रभारी नीरज कुमार को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीपीओ-2 अर्जुन गुप्ता, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर भेज दिया।

एसडीपीओ-2 ने बताया कि सकबुल किसी ट्रेन से भागलपुर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उसकी पहचान पत्नी बीबी परवीन ने की।

परिजनों के अनुसार, सकबुल मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपनी पत्नी को घर छोड़कर वापस मजदूरी के लिए ट्रेन पकड़ने निकला था। उसकी कमाई से ही घर का खर्च चलता था।

मो. सकबुल की असामयिक मौत से परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments