Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशभाजपा कार्यकर्ता को मिल रहीं धमकियां: कुत्तों के वैक्सीनेशन का वीडियो...

भाजपा कार्यकर्ता को मिल रहीं धमकियां: कुत्तों के वैक्सीनेशन का वीडियो तोड़-मरोड़कर किया पेश, विदेशी नंबरों से भी आ रहे फोन – Etawah News


उवैस चौधरी | इटावा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटावा में एक भ्रामक वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ता को सोशल मीडिया से लेकर फोन कॉल तक लगातार धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। यहां तक कि विदेशी नंबरों से भी कॉल आ रहे है, आरोप है कि तथाकथित पेट लवर्स और कुछ शरारती तत्वों ने वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया, जिसके चलते कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

कटरा सेवा कली निवासी भाजपा कार्यकर्ता यशवर्धन चौधरी ने 20 अगस्त को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि रात में घर लौटते समय आवारा कुत्तों ने उन्हें दौड़ा लिया था, जिससे गिरकर उन्हें चोटें भी आईं। इसी समस्या के समाधान के लिए शिकायत करने पर नगरपालिका परिषद की टीम मोहल्ले में कुत्तों का वैक्सीनेशन करने पहुंची।

इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने टीम की कार्रवाई का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और बाद में कामना पांडेय नामक एक्स (ट्विटर) हैंडल से गलत तथ्यों के साथ पोस्ट कर दिया गया। वीडियो में चौधरी को कुत्तों को पीटने का आरोप लगाते हुए उनकी तस्वीर मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों के साथ जोड़ दी गई।

भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि वीडियो में वे केवल मौके पर खड़े थे, किसी भी कुत्ते को उन्होंने नहीं मारा। बावजूद इसके महज दो दिनों में उन्हें 400 से ज्यादा धमकी भरे कॉल आए, जिनमें विदेशी नंबर भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर भी लगातार अभद्र टिप्पणियां और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। यहां तक कि कुछ लोग उनके घर के बाहर आकर भी दबाव बनाने लगे।

लगातार बढ़ते दबाव और धमकियों से परेशान होकर यशवर्धन चौधरी ने एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने सुरक्षा की मांग के साथ-साथ गलत तरीके से वीडियो पोस्ट करने वालों पर कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हालांकि, ट्रोलर्स ने आरोप लगाया था कि जिस कुत्ते को यशवर्धन चौधरी पर डंडे से मारने का आरोप लगाया था, और कहा गया था कि वह फीमेल कुत्ता अपने बच्चों को छोड़कर भाग गया कहीं, दो दिन वही फीमेल कुत्ता अपने बच्चों के पास वापस आया तो भाजपा कार्यकर्ता ने उसको दुलार करते हुए वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने इस मामले में जांच के आदेश देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments