Sunday, April 12, 2026
Homeदेश'भारत न्यूट्रल नहीं, हम शांति के समर्थक', पुतिन संग मीटिंग में यूक्रेन...

‘भारत न्यूट्रल नहीं, हम शांति के समर्थक’, पुतिन संग मीटिंग में यूक्रेन जंग पर बोले मोदी


Last Updated:

PM Modi-Putin Meet: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा पर पूरी दुनिया की निगाहें ट‍िकी हैं. पुतिन का यह भारत दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, रूस-यूक्रेन युद्ध के तकरीबन चार साल हो चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन के साथ शिखर सम्‍मेलन की शुरुआत से पहले पुतिन के समक्ष बिना किसी लाग लपेट के शांति की बात की. पीएम मोदी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत न्‍यूट्रल नहीं है. हमारा देश शांति का पक्षधर है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के समक्ष रूस-यूक्रेन जंग को समाप्‍त कर शांति लाने की बात कही है. (फोटो- PTI)

PM Modi-Putin Meet: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर के साथ बैठक में पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया है. महीनों से चले आ रहे यूक्रेन युद्ध का मुद्दा पीएम मोदी और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन की बैठक में भी उठा. पीएम मोदी ने इस जंग पर भारत का पक्ष पूरी मजबूती और स्‍पष्‍टा के साथ रखा. उन्‍होंने पुतिन को बताया कि भारत यूक्रेन युद्ध पर तटस्‍थ या न्‍यूट्रल नहीं है. हमलोग शांति के समर्थक हैं और चाहते हैं कि दुनिया शांति की राह पर लौटे. बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध तकरीबन चार साल से चल रहा है. शांति के तमाम प्रयास अभी तक विफल हुए हैं. पीएम मोदी लगातार दोनों देशों के बीच शांति बहाली की बात करने के साथ ही इस बाबत प्रयास भी करते रहे हैं. उन्‍होंने एक बार फिर से राष्‍ट्रपति पुतिन के समक्ष यह मुद्दा उठाया. पीएम मोदी के रुख पर पुतिन ने कहा कि शांति ही अंतिम समाधान है और रूस इसके प्रयास में लगा हुआ है.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

homenation

‘भारत न्यूट्रल नहीं’, पुतिन संग मीटिंग में यूक्रेन जंग पर बोले PM मोदी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments