Monday, June 1, 2026
Homeएजुकेशन1.2 लाख पदों पर भर्ती कर रहा रेलवे, रेल मंत्री बोले- '11...

1.2 लाख पदों पर भर्ती कर रहा रेलवे, रेल मंत्री बोले- ’11 साल में 5.08 लाख नौकरियां दी


Image Source : PTI
अश्विनी वैष्णव

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहम जानकारी दी है। उन्होंने पार्लियामेंट में बताया कि भारतीय रेलवे ने साल 2024-25 में 1.2 लाख से ज्यादा नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि पिछले 11 साल में भारतीय रेलवे 5.08 लाख लोगों को नौकरी दे चुका है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2024 में नौकरी के 10 नोटिफिकेश जारी किए गए थे। इनके जरिए 91,116 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। वहीं, 2025 में सात नोटिफिकेशन के जरिए 28,463 पदों पर नौकर दी जा रही है। इस तरह से कुल 1.2 लाख पदों पर लोगों को नौकरी मिलने वाली है।

इन पदों पर हो रही भर्ती

अश्विनी वैष्णव के बयान के अनुसार आरपीएफ में सहायक लोको पायलट, तकनीशियन, उप-निरीक्षक और कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक, रासायनिक और धातुकर्म सहायक, पैरामेडिकल श्रेणियां, स्नातक और परास्नातक दोनों के लिए गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (एनटीपीसी) के साथ-साथ ट्रैक मेंटेनर और पॉइंट्समैन जैसे लेवल-1 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। अब तक टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर, पैरामेडिकल स्टाफ, आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर और सहायक लोको पायलट जैसे पदों के लिए 23,000 से अधिक उम्मीदवारों के पैनल को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

पिछले दशक की तुलना में कितनी बढ़ी नौकरी

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 2004-2014 के बीच 4.11 लाख लोगों को रेलवे में नौकरी दी गई। वहीं, 2014 से 2025 तक यह संख्या बढ़कर 5.08 लाख हो गई। रेल मंत्री ने यह भी बताया कि रेलवे ने भर्ती कैलेंडर जारी कर इस प्रक्रिया को आसान किया है। संविदा नियुक्तियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये पद अस्थायी तौर पर अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से बनाए जाते हैं और काम पूरा होने पर इन्हें खत्म कर दिया जाता है।

यह भी पढ़ें-

UP Police SI Exam Date 2025: यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, जानिए कब होगा एग्जाम

Bihar Board Exam Date 2026: बिहार में दो फरवरी से 12th और 17 फरवरी से शुरू होंगी मैट्रिक की परीक्षाएं, कब आएंगे नतीजे; जानिए

 

 

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments