Friday, April 10, 2026
Homeबिज़नेसभारत फोर्ज के शेयरों में आई तूफानी तेजी, फ्रांस की कंपनी के...

भारत फोर्ज के शेयरों में आई तूफानी तेजी, फ्रांस की कंपनी के साथ मिलकर बनाएगी खतरनाक AAROK ड्रोन


Bharat Forge Share: भारत में डिफेंस सेक्टर की कंपनी भारत फोर्ज के शेयरों में बुधवार, 18 जून को तेजी देखने को मिली. 1.9 परसेंट की उछाल के साथ भारत फोर्ज के शेयर की कीमत BSE पर 1,325.05 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए. सुबह 10 बजे तक इसके शेयर 0.82 परसेंट की बढ़त के साथ 1,310.4 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे. कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 62,648.73 करोड़ रुपये है. कंपनी के 52-सप्ताह का उच्चतम मूल्य 1,826.2 प्रति शेयर और 52-सप्ताह का न्यूनतम मूल्य 919.1 प्रति शेयर रहा. 

शेयरों में आई तेजी की यह है वजह

कंपनी के शेयरों में आई इस तेजी के पीछे एक बड़ी डील है. दरअसल, भारत फोर्ज ने रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर फ्रांसीसी कंपनी टर्गिस गेलार्ड के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत देश की सेना को AAROK मानव रहित हवाई वाहन (UAV) की आपूर्ति कराई जाएगी. टर्गिस गेलार्ड और भारत फोर्ज के बीच हुए इस समझौते से भारत के डिफेंस सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा. 

क्या है AAROK ड्रोन की खासियत? 

बता दें कि AAROK ड्रोन बेहद खतरनाक है. इसे भारत फोर्ज और टर्गिस गेलार्ड दोनों साथ में मिलकर बनाएंगे. यह हवा में 450 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ 20 घंटे से अधिक समय तक के लिए उड़ान भर सकता है.

यह 1.5 टन हथियारों की पेलोड कैपेसिटी के साथ 45,000 फीट की ऊंचाई तक जाकर दुश्मनों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रख सकता है और जरूरत पड़ने पर दुश्मनों के बंकर, एयर डिफेंस सिस्टम, सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकता है.

इसमें एडवांस्ड रडार और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सेंसर इसे दुश्मनों से नजरों से बचाए रखने में भी मदद करेगी. इसकी कीमत को लेकर कोई पुख्ता जानकारी तो फिलहाल नहीं है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक AAROK ड्रोन की कीमत 50 से 100 करोड़ के बीच बैठ सकती है. 

क्या करती है कंपनी? 

पुणे बेस्ड भारत की मल्टी नेशनल कंपनी भारत फोर्ज ऑटोमोटिव, बिजली, तेल और गैस, कंस्ट्रक्शन और माइनिंग, रेल, मरीन, डिफेंस और एयरोस्पेस जैसे तमाम सेक्टर्स के लिए हाई क्वॉलिटी, हाई परफॉर्मेंस, इनोवेटिव सेफ्टी फीचर्स वाले कॉम्पोनेंट्स और सॉल्यूशंस मुहैया कराती है.  

ये भी पढ़ें:

18 जून को ऑफर खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहा यह आईपीओ, जानें कितना है इसका प्राइस बैंड



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments