Thursday, October 8, 2026
Homeटेक्नोलॉजीभारत में सबसे सस्ता इंटरनेट, 268 रुपये से 8 रुपये प्रति जीबी...

भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट, 268 रुपये से 8 रुपये प्रति जीबी हुआ डेटा


भारत में इंटरनेट डेटा की कीमत दुनिया में सबसे कम है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ये जानकारी दी है। नई दिल्ली के यशोभूमि में 7 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जा रहे इस ग्लोबल इवेंट का पीएम मोदी ने विधिवत उद्घाटन किया है। पीएम मोदी ने भारत में हो रही संचार और डिजिटल क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत के कोने-कोने तक 5G पहुंच गया है। भारत में 5.5 लाख 5G बेस स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं।

भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा से इस पर फोकस किया है कि टेक्नोलॉजी की पहुंच देश के हर गांव तक ही नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसकी पहुंच हर नागरिक तक होना जरूरी है। इसी पर फोकस करते हुए हमारी यह यात्रा शुरू हुई है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा-

1 जीबी डेटा की कीमत उस समय (2014) 268 रुपये थी, जो अब घटकर महज 8 रुपये प्रति जीबी रह गई है। भारत में इंटरनेट डेटा की कीमत दुनिया में सबसे कम है। 2014 में प्रति यूजर मंथली डेटा की खपत महज 0.26gb थी। 12 साल के बाद इसमें 140 गुना की बढ़ोतरी हुई है। अब मंथली डेटा की खपत प्रति यूजर 36GB हो गई है।

पीएम मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए एक ग्लोबल फ्रेमवर्क जरूरी है। जितनी तेजी से टेक्नोलॉजी बदल रही है, साइबर अपराध का खतरा बना रहता है। लोगों को भी इसे लेकर जागरूक रहने की जरूरत है। लोगों को फोन पर आने वाले कॉल, मैसेज और डिजिटल पेमेंट पर नजर रखनी चाहिए। इसके लिए GSMA समेत दुनिया के टेलीकॉम ऑपरेटर्स और स्टेक होल्डर्स के साथ की जरूरत है। यह फ्रेमवर्क डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को और सशक्त बनाने का काम करेगा।

इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत के गेमिंग सेक्टर की वजह से पैदा हो रहे रोजगार का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा – आज दुनियाभर के गेमिंग सेक्टर में करोड़ों लोग भारत से जुड़े हैं। भारतीय युवा ई-स्पोर्ट्स से लेकर गेमिंग क्रिएटर्स बन गए हैं। आज भारत में ऑडियो विजुअल गेमिंग तेजी से बढ़ी है। संचार क्रांति और सस्ते डेटा की वजह से गेमिंग सेक्टर में तेजी से रोजगार पैदा हो रहे हैं। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से कंटेंट क्रिएशन की इंडस्ट्री हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें – Oppo K14 Plus की सेल शुरू, 4000 रुपये सस्ता मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला 5G फोन





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments