Saturday, November 21, 2026
Homeटेक्नोलॉजी7 इंच का डिस्प्ले, 13500mAh की बैटरी, चीनी कंपनी ला रही तगड़े...

7 इंच का डिस्प्ले, 13500mAh की बैटरी, चीनी कंपनी ला रही तगड़े फीचर वाला पावरफुल फोन


Honor एक और पावरफुल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस स्मार्टफोन में 7 इंच की बड़ी स्क्रीन और 13,500mAh की तगड़ी बैटरी मिल सकती है। चीनी कंपनी पहले भी बड़ी बैटरी वाले कई डिवाइसेज घरेलू मार्केट में उतार चुकी है। ऑनर के इस अपकमिंग फोन से जुड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें दावा किया गा है कि यह कंपनी का अब तक का सबसे दमदार डिवाइस हो सकता है।

13500mAh बैटरी वाला फोन

Honor के इस अपकमिंग फोन के बारे में चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने Weibo पर जानकारी शेयर की है। टिप्स्टर ने दावा किया है कि यह फोन X सीरीज में पेश किया जा सकता है। इसे चीनी नववर्ष यानी मार्च के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले भी Honor के 15,000mAh बैटरी वाले फोन को लेकर लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं।

टिप्स्टर ने दावा किया है कि Honor का यह अपकमिंग फोन Power 3 के नाम से पेश किया जा सकता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8600 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके पिछले मॉडल Honor Power 2 में कंपनी ने पहले ही 10,080mAh की बैटरी दी है। ऐसे में अपकमिंग डिवाइस में यह एक बड़ा अपग्रेड होगा।

इस फोन के बारे में अन्य सामने आ चुकी लीक रिपोर्ट्स की बात करें तो इसमें 200MP का कैमरा मिल सकता है। कंपनी इसके अलावा अपने Wide फोल्डेबल फोन पर भी काम कर रही है, जिसे अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।

LOFIC कैमरे वाला फोन

इसके अलावा कंपनी LOFIC कैमरे वाले फोन पर भी काम कर रही है। Honor Magic सीरीज का यह फोन Magic 10 के नाम से पेश किया जा सकता है। इस फोन में 200MP का LOFIC यानी Lateral Overflow Integration Capacitor टेक्नोलॉजी वाला कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी डुअल लेयर OLED पैनल का भी इस्तेमाल कर सकती है।

टिप्स्टर Smart Pickachu ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि चीनी कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन या टैबलेट में इस डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। डुअल लेयर OLED डिस्प्ले पैनल का मतलब बै कि इसमें OLED पैनल के दो लेयर एक साथ मर्ज किए जाते हैं, जिसकी वजह से डिस्प्ले की ब्राइटनेस और लाइफस्पैन दोनों बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें – 8 दिसंबर को लॉन्च होगा Nothing का पहला AI नेटिव डिवाइस, कंफर्म हुई डेट





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments