Monday, October 26, 2026
Homeराज्यदिल्लीभास्कर अपडेट्स: अरुणाचल के पासीघाट भेजे गए आरएएफ के 250 जवान,...

भास्कर अपडेट्स: अरुणाचल के पासीघाट भेजे गए आरएएफ के 250 जवान, बांध के विरोध में हो रही है हिंसा




अरुणाचल में प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की सियांग अपर मल्टीपर्पज परियोजना के विरोध में हिंसा के बाद रविवार को भी हालात तनावपूर्ण बने रहे। पासीघाट को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। केंद्र ने सुरक्षा के लिए आरएएफ की 2 कंपनियां भेजी हैं। इनमें 250 जवान हैं। इन्हे भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट के जरिए अरुणाचल पहुंचाया गया है। इस बीच, पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। 40 से ज्यादा जवान भी घायल हुए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… असम में बिहू कलाकारों पर हमला करने के मामले में 13 लोग गिरफ्तार
असम के श्रीभूमि जिले में बिहू कलाकारों के एक दल पर हमला करने के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शुक्रवार को श्रीभूमि जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान यह घटना हुई थी। आरोप है कि कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए बुलाए गए बिहू कलाकारों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह झगड़ा बराक वैली में असमिया गाने बजाने के खिलाफ हुआ था। इस दौरान कलाकारों के कई सदस्य घायल हो गए और उनके संगीत वाद्ययंत्रों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। मणिपुर के कैंप से 150 कुकी उग्रवादी लापता; गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी मणिपुर के कांगपोक्पी में समझौते के तहत बने सिनाई कैंप से 150 कुकी उग्रवादी लापता हो गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को इसकी जानकारी दी है। कैंप की जांच में सिर्फ एक पंजीकृत उग्रवादी मिला, जबकि वहां मौजूद 17 अन्य लोगों की पहचान रिकॉर्ड से मेल नहीं खाई। लापता उग्रवादियों को गिरफ्तार कर 24 हथियार जब्त किए गए थे। यह कार्रवाई तीन मैतेई नागरिकों की हत्या के बाद हुई थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments