Sunday, October 25, 2026
Homeराज्यदिल्लीजामिया में चुनाव की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन जारी: विरोध-प्रदर्शन...

जामिया में चुनाव की मांग पर छात्रों का प्रदर्शन जारी: विरोध-प्रदर्शन के बीच कैंपस के गेट बंद, स्टूडेंट्स को रोकने पर विवाद, कई हिरासत में


43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जामिया यूनिवर्सिटी के गेट पर मौजूद फोर्स ने छात्रों को बिना आईडी कार्ड के एंट्री नहीं दी।

दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों का रविवार को भी छात्र, चुनाव की मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के उस फैसले पर सवाल उठाए, जिसके तहत अचानक सभी क्लास ऑनलाइन कर दी गईं।

छात्रों का आरोप है कि यह कैंपस खाली कराने और ‘स्टूडेंट यूनियन’ (छात्र संघ) को बहाल करने की उनकी मांग को दबाने की एक सोची-समझी चाल है।

गेट नंबर 4 पर एंट्री पाबंदियों को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच बहस हो गई। जिन छात्रों के पास कॉलेज के रेगुलर आईडी कार्ड तो थे, लेकिन हॉस्टल आईडी नहीं थी, उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया।

इधर, पुलिस ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है।

स्टूडेंट्स को हिरासत में लेने की 2 तस्वीरें…

यूनिवर्सिटी ने बंद किए सभी गेट, क्लासेस ऑनलाइन कीं

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शनिवार को घोषणा की कि अगले आदेश तक सभी कोर्स ऑनलाइन मोड में चलेंगे। इसके साथ ही लाइब्रेरी, कैंटीन और मुख्य प्रवेश द्वारों जैसी जरूरी सुविधाएं भी बंद कर दी गईं, जिससे छात्रों के लिए कैंपस में आना-जाना मुश्किल हो गया और जो छात्र कैंपस के अंदर थे, वे अलग-थलग पड़ गए।

12 अक्टूबर से जारी है प्रदर्शन

जामिया के छात्रों ने 12 अक्टूबर को प्रदर्शन और भूख हड़ताल शुरू की थी। वे छात्रों की यूनियन बहाल करने की मांग कर रहे हैं। हिंसक झड़पों, शिक्षकों पर हमलों और कक्षाओं में बार-बार बाधा डालने की घटनाओं के चलते 2006 में JMI छात्र संघ को निलंबित कर दिया गया था।

प्रदर्शन के शुरुआती दिनों में दिल्ली पुलिस ने कैंपस में तय प्रदर्शन स्थल से छात्रों को हटाने की कोशिश की थी। इसके बाद प्रदर्शन और बढ़ गया।

JNU की दीवारों पर ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ नारे लिखे गए

जामिया यूनिवर्सिटी के बाद जेएनयू में भी आपत्तिजनक नारे लिखे जाने की बात सामने आई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आरोप लगाया है कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी परिसर में आपत्तिजनक राजनीतिक नारे लिखे गए हैं, जिनमें ‘उमर खालिद को रिहा करो’ और ‘नक्सलबाड़ी जिंदाबाद’ जैसे नारे शामिल हैं। ABVP ने प्रशासन से इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

—————————

ये खबर भी पढ़ें…

जामिया के 5 स्टूडेंट भूख हड़ताल पर: मांग- छात्र संघ बहाल हो, यहां 20 साल से चुनाव नहीं हुए

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के पांच छात्रों की भूख हड़ताल शनिवार को 13वें दिन भी जारी है। छात्र जामिया में स्टूडेंट्स यूनियन (JMISU) बहाल करने और चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं। जामिया की छात्र यूनियन को मार्च 2006 में भंग कर दिया गया था।

भूख हड़ताल करने वालों में जासिम अली खान, एबिन बासिल, रिहान हैदर, रिहान पवार, फैजान अली खान शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments