कार्यक्रम को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया गया
भिंड में 15 से 29 वर्ष तक के युवाओं के लिए आज 13 नवम्बर जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 11 बजे से मेला ग्राउंड स्थित कम्युनिटी हॉल में होगा। इसमें भाषण, पेंटिंग, नृत्य और गायन जैसी कई विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। विजे
.
जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाषण, कहानी लेखन, पेंटिंग, समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, कविता लेखन और विज्ञान मेला प्रदर्शनी जैसी विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। विज्ञान मेला प्रदर्शनी राज्य स्तर पर ही समाप्त होगी, जबकि अन्य विधाओं के विजेता राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे।
ये दस्तावेज लाना अनिवार्य प्रतिभागियों को पूर्ण रूप से भरा हुआ फॉर्म साथ लाना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन निरस्त माना जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों का ‘माय भारत पोर्टल’ पर पंजीयन होना आवश्यक है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपडेटेड आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या कक्षा 10वीं की अंकसूची (मूल और छायाप्रति) तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
सिर्फ एक विधा में ले सकेंगे भाग नियमों के अनुसार, प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में भाग ले सकेगा। उसे अपनी विधा से संबंधित उपकरण स्वयं लाने होंगे। पंजीयन और उपस्थित व्यक्ति में भिन्नता पाए जाने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को यात्रा व्यय स्वयं वहन करना होगा।
ज्यादा से ज्यादा भागीदारी की अपील आयोजन समिति ने सभी शैक्षणिक संस्थानों, प्राचार्यों, युवा अधिकारियों, एनएसएस समन्वयकों और सांस्कृतिक विभाग से अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

