Monday, November 3, 2025
Homeराज्यबिहारभीड़ नहीं जुटा सके प्रत्याशी, सम्राट चौधरी की सभी रद्द: बखरी...

भीड़ नहीं जुटा सके प्रत्याशी, सम्राट चौधरी की सभी रद्द: बखरी विधानसभा क्षेत्र में होनी थी सभा, 1000 लोग भी नहीं पहुंचे; संजय पासवान हैं लोजपा के प्रत्याशी – Begusarai News


बेगूसराय में बखरी विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के नेता उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सभा में भीड़ नहीं जुट सकी, जिसकी वजह से गुरुवार शाम 4 बजे होने वाली जनसभा को रद्द कर दिया गया। हालांकि, इस संबंध में स्थानीय नेता कुछ भी बताने से परहेज करते रहे। काफी ज

.

भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम 4 बजे बखरी विधानसभा क्षेत्र के चकहमीद हाई स्कूल के मैदान में जनसभा को संबोधित करने वाले थे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी कर ली गई थी। 2 दिन से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा था।

लेकिन यहां से एनडीए के लोजपा (राम.) के प्रत्याशी संजय पासवान के बाहरी रहने के कारण कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन नहीं मिल पा रहा है। वह सभी कार्यकर्ताओं से मिलने में भी नाकाम साबित हो रहे हैं। जिसके कारण उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए एनडीए घटक दलों के नेताओं ने कोई दिलचस्पी नहीं ली।

हेलिपैड के पास जुटे कुछ लोग।

मुश्किल से 500 से 600 लोग ही कैंपस में पहुंचे

4:00 बजे जब सभा का समय निर्धारित था तो मुश्किल से 500 से 600 लोग ही कैंपस में पहुंचे। मंच से आश्वासन दिया जाता रहा की उपमुख्यमंत्री आ रहे हैं। फिर शाम 5:00 बजे तक भी मुश्किल से 1000 के आसपास लोग ही मैदान में जुटे रहे। इसके बाद घोषणा किया गया कि तकनीकी कारणों से सभा रद्द कर दी गई है।

इस संबंध में प्रत्याशी एवं एनडीए के प्रमुख कार्यकर्ता कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। ऑफ द रिकार्ड बताते हैं कि तकनीकी कारणों से सभा स्थगित किया गया है। वहीं, लोगों का कहना है की सभा स्थापित नहीं किया गया, बल्कि सम्राट चौधरी तक सूचना पहुंच गई की सभा स्थल पर 500 लोगों की भीड़ ही नहीं पहुंची। जिसके कारण सभा रद्द कर दिया गया है।

संजय पासवान को टिकट दिए जाने से नाराजगी?

सूत्र बताते हैं कि बखरी भाजपा की परंपरागत सीट रही है। यहां से भाजपा से टिकट लेने के लिए 2020 में दूसरे नंबर पर रहे राम शंकर पासवान सहित कई अन्य दावेदार लाइन में थे। स्थानीय से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक अपना बायोडाटा पहुंचा चुके थे।

लगातार आगाह किया जा रहा था कि भाजपा को ही यह सीट मिले। लेकिन चिराग पासवान ने यहां से बेगूसराय के रहने वाले संजय पासवान को टिकट दे दिया। जिससे कि एनडीए घटक दल के नेताओं में नाराजगी है। संजय पासवान भी उन नेताओं को ज्यादा तरजीह नहीं देकर अपने तरीके से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, जिसके कारण यह स्थिति बनी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments