Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यबिहारभोजपुर में करंट लगने से युवक की मौत: घर से कुछ...

भोजपुर में करंट लगने से युवक की मौत: घर से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे सोया था, अचानक हाई टेंशन तार टूटकर गिरा – Bhojpur News


भोजपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पेड़ के नीचे सोया था, इस दौरान बिजली का तार टूटकर शरीर पर गिर गया। झटका लगते ही जान चली गई। मृतक की पहचान आलम हुसैन(27) के तौर पर हुई है। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव की है।

.

मृतक के भाई अनवर हुसैन ने बताया कि आलम मिठाई दुकान में काम करता था। शनिवार देर शाम घर से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे सोया था। इस बीच तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानत हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सदर अस्पताल पहुंचे परिजन

घर में मचा कोहराम

आलम तीन भाई और एक बहन में तीसरे स्थान पर था। परिवार में पत्नी चांदतारा खातून, दो पुत्र आर्यन और अली है। मां सलमा खातून की मौत बहुत पहले हो गई थी। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments