भोजपुर में गुरुवार देर शाम पर एक बुजुर्ग पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। सिर और हाथ में चाकू लगा है। गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। आपत्तिजनक शब्द बोलने को लेकर विवाद हुआ था। घायल की पहचान विनोद रवानी(60) के तौर पर हुई ह
.
जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती
जांच में जुटी पुलिस
अस्पताल में एडमिट बुजुर्ग ने बताया कि ढाई साल की नातिन घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाले 2 किशोर भी वहीं खेल रहा था। उसने रेप करने की बात कही, विरोध करने पर पहले मारा। फिर सिर पर चाकू घोंप दिया। हाथ पर भी मारा। खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिवार के सदस्यों ने पहले पीएचसी लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेज दिया।
पीड़ित ने पड़ोसी रमेश ठाकुर पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। इस संबंध में स्थानीय थाने को सूचना दी गई है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

