Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल में पहली बार ‘वेलोसिटी नाइट रन 2026’: शाम 6:30 बजे...

भोपाल में पहली बार ‘वेलोसिटी नाइट रन 2026’: शाम 6:30 बजे से आधी रात तक टीटी नगर स्टेडियम में दौड़ेंगे हजारों प्रतिभागी – Bhopal News




भोपाल में फिटनेस और ऊर्जा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा 6 जून को पहली बार “वेलोसिटी नाइट रन 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन टीटी नगर स्टेडियम में होगा, जो शाम 6:30 बजे शुरू होकर रात 12 बजे तक चलेगा। इसमें शहर ही नहीं बल्कि प्रदेशभर से बड़ी संख्या में रनर्स, फिटनेस प्रेमी और युवा भाग लेंगे। रात्रिकालीन माहौल में आयोजित होने वाला यह रन भोपाल के खेल आयोजनों में एक नई पहल के रूप में सामने आ रहा है। स्टेडियम की रोशनी के बीच दौड़ते प्रतिभागी ऊर्जा, रोमांच और प्रतिस्पर्धा का अनूठा अनुभव करेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अनुशासन को प्रोत्साहित करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस नाइट रन में प्रतिभागियों के लिए 1 घंटे, 2 घंटे और 3 घंटे की अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, ताकि हर वर्ग के लोग अपनी क्षमता के अनुसार इसमें हिस्सा ले सकें। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रतिभागियों को रन शुरू होने से 30 मिनट पहले रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा और लेट एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैक पर विभिन्न रंगों की लेन निर्धारित की गई हैं। साथ ही स्टेडियम परिसर में विशेष फिटनेस और रनिंग जोन भी तैयार किए जा रहे हैं, जिससे प्रतिभागियों को बेहतर अनुभव मिल सके। विश्वविद्यालय की प्रो चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि वेलोसिटी नाइट रन केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं को फिट और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास और अनुशासन को मजबूत करते हैं। वहीं कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी ने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए खेल और स्वास्थ्य से जुड़े आयोजनों को बढ़ावा देता रहा है। यह नाइट रन युवाओं में टीम स्पिरिट और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments