Monday, September 28, 2026
Homeबिज़नेसमंत्री पागल हो गया है... पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्यों ...

मंत्री पागल हो गया है… पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने क्यों कही यह बात?


Last Updated:

पेट्रोल-डीजल की कीमतों और किल्लत की अफवाहों पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग बिना वैश्विक हालात समझे अनाप-शनाप दावे करते हैं. उन्होंने साफ किया कि देश में कहीं तेल की कमी नहीं हुई.

Zoom

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में तेल की कोई कमी नहीं थी.

नई दिल्‍ली. कच्चे तेल की कीमतों में जारी उथल-पुथल और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चल रही बहस पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बेबाक बयान दिया है. ईंधन के दामों को लेकर लगातार आलोचना करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स और ट्रोलर्स को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका में डीजल का दाम आसमान पर है. जब हम कहते हैं कि हमारे पड़ोसी देशों के हाल भी देख लो, तो कुछ लोग बोलते हैं कि ‘मंत्री पागल हो गया है.’ वे पड़ोसी मुल्‍कों की करेंसी के एक्‍सचेंज रेट का हवाला देने लगते हैं.

हरदीप पुरी ने कहा कि दूसरे देशों की करेंसी का भाव चाहे जो कुछ भी रहो, तेल के रेट के मामले में हमारी स्थिति उनसे बेहतर ही रही है. उन्‍होंने कहा, “ आप कोई एक्‍सचेंज रेट देख लो. 2014 का दाम देख लो, 2021 का दाम देख लो या 2026 का देख लो…और ये कहना कि हमने ये किया-वो किया, इसमें कोई पॉलिटिकल प्‍वाइंट नहीं है…” यानी मंत्री का कहना है कि पाकिस्‍तान, श्रीलंका और बांग्‍लादेश जैसे हमारे पड़ोसियों से ईंधन के दाम तो भारत में कम ही रहे हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments