मऊगंज जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर संजय कुमार जैन इस समिति के अध्यक्ष होंगे।
.
समिति में एसपी दिलीप कुमार सोनी और सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शुक्ला को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा कार्यपालन यंत्री नितिन पटेल, एमओआरटी एंड एच के प्रतिनिधि और एनएचएआई के परियोजना निर्देशक आनंद प्रसाद भी समिति में शामिल हैं।
विनोद कुमार टांटवाय समिति के सदस्य सचिव होंगे
नगर परिषद मऊगंज के सीएमओ महेश पटेल और आरटीओ मनीष त्रिपाठी को भी समिति का सदस्य बनाया गया है। सड़क सुधार के क्षेत्र में काम करने वाले एक नागरिक प्रतिनिधि को भी समिति में स्थान दिया गया है। एमपीआरडीसी के संभागीय प्रबंधक विनोद कुमार टांटवाय समिति के सदस्य सचिव होंगे।
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में काम करेगी
यह समिति जिले में यातायात प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में काम करेगी। समिति के गठन से जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

