Monday, December 1, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमथुरा के कोसी में मुठभेड़: इनामी गौ तस्कर के पैर में...

मथुरा के कोसी में मुठभेड़: इनामी गौ तस्कर के पैर में लगी गोली,9 साल से चल रहा था फरार – Mathura News


मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने से सिराज घायल हो गया

मथुरा के थाना कोसी क्षेत्र में 9 साल से फरार चल रहे गौ तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में इनामी गौ तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। हरियाणा के रहने वाले इस गौ तस्कर को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भ

.

2016 से चल रहा था तस्कर फरार

हरियाणा के पलवल जिले के बहीन थाना क्षेत्र का रहने वाला 32 वर्षीय सिराज पुत्र जुबैर खां शातिर गौ तस्कर है। सिराज गौ वंश को अवैध तरीके से ले जाकर मेवात में दे देता था। इसकी पुलिस को 2016 से तलाश थी। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

सिराज 9 साल से फरार चल रहा था

चौकी गढ़ी बरबारी के पास हुई मुठभेड़

थाना कोसी पुलिस को शुक्रवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी सिराज गढ़ी बरबारी क्षेत्र में मौजूद है और गायों को अवैध तरीके से ले जाने की फिराक में है। सूचना पर कोसी थाना प्रभारी अजय कौशल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां उनको सिराज गढी बरबारी से नई गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर कच्ची पगडी के पास से जाता दिखाई दिया।

पुलिस की गौ तस्कर से मुठभेड़ कोसी क्षेत्र में हुई

पुलिस की गौ तस्कर से मुठभेड़ कोसी क्षेत्र में हुई

पुलिस पर की फायरिंग

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सिराज को रुकने के लिए कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें पुलिस ने उसके पैरों में गोली मारी। दोनों पैरों में घुटने से नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने सिराज के कब्जे से 1 तमंचा .315 बोर, 2 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस .315 बोर एवं घटना मे प्रयोग एक चोरी की मोटर साइकिल स्पलेंडर बरामद की। सिराज पर थाना कोसी में 7 मुकदमे दर्ज हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments