Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमथुरा नगर निगम जनसुनवाई में दर्ज हुईं शिकायतें: लाइट, सफाई और...

मथुरा नगर निगम जनसुनवाई में दर्ज हुईं शिकायतें: लाइट, सफाई और टैक्स संबंधी समस्याओं पर अधिकारियों ने दिए निर्देश – Mathura News




मंगलवार को मथुरा में नगर निगम की जनसुनवाई आयोजित की गई। नगर आयुक्त जग प्रवेश की अध्यक्षता में भूतेश्वर स्थित कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। वृंदावन जोनल कार्यालय में अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक और सिटी जोन में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने भी शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। नगर आयुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। भूतेश्वर जोन में कुल 9 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें 4 स्ट्रीट लाइट, 2 राजस्व और 2 सफाई व्यवस्था से संबंधित थीं। अधिकारियों ने मौके पर ही लाइट से जुड़ी 3 शिकायतों का समाधान कर दिया। वृंदावन जोन में 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 2 निर्माण कार्य, 1 अतिक्रमण और 2 टैक्स संबंधी थीं। वहीं, सिटी जोन में लाइट व्यवस्था से संबंधित 1 शिकायत मिली, जिसका तुरंत निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, कल्पना सिंह चौहान, अनुज कौशिक, अधिशासी अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र यादव, सहायक अभियंता जल हेमेंद्र गौतम और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments