Friday, May 29, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमथुरा बार एसोसिएशन का चुनाव आज: 6 पदों के लिए 35...

मथुरा बार एसोसिएशन का चुनाव आज: 6 पदों के लिए 35 प्रत्याशी मैदान में, 3500 एडवोकेट करेंगे मतदान – Mathura News


बार एसोसिएशन के कुल 6 पदों के लिए 35 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं

मथुरा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में आज मतदान किया जायेगा। इस बार एसोसिएशन के कुल 6 पदों के लिए 35 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया 5, 6 और 7 तारीख को संपन्न हुई, जबकि 8 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी

.

चुनावी प्रक्रिया के तहत 14 जनवरी, बुधवार को जनरल हाउस का आयोजन किया गया था। इसमें सभी प्रत्याशियों ने अपना-अपना परिचय देते हुए अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान अपने अपने घोषणा पत्र भी जारी किए थे। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 17 जनवरी को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर परिणाम आने तक जारी रहेगी।

मथुरा में 3500 एडवोकेट मतदान करेंगे

अध्यक्ष पद पर 5 प्रत्याशी

अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें त्रिलोक चन्द्र शर्मा एडवोकेट, राघवेंद्र सिंह एडवोकेट, के.के. चौधरी एडवोकेट, राजकुमार उपाध्याय एडवोकेट और प्रहलाद सिंह तरकर एडवोकेट शामिल हैं।

उपाध्यक्ष पद पर 3 प्रत्याशी

उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी राज कृष्ण भारद्वाज एडवोकेट, देवेंद्र सिंह एडवोकेट और वल्लभ वर्मा एडवोकेट चुनाव लड़ रहे हैं।

सचिव पद पर 12 प्रत्याशी

सचिव पद पर सर्वाधिक 12 दावेदार हैं। इनमें गोपाल शर्मा एडवोकेट, मनोज शर्मा एडवोकेट, अटल फौजदार एडवोकेट, बृजमोहन सिंह एडवोकेट, सुरेश चंद पाठक एडवोकेट, शैलेश दुबे एडवोकेट, बृजेश कुमार गौतम एडवोकेट, मनमोहन शर्मा एडवोकेट, पूजा वर्मा एडवोकेट, रमाकांत भारद्वाज एडवोकेट, अमित कुमार शर्मा एडवोकेट और अरविंद कुमार ‘बिट्टू’ एडवोकेट शामिल हैं।

संयुक्त सचिव के लिए 9 प्रत्याशी

संयुक्त सचिव पद के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें कमल शर्मा एडवोकेट, के.के. पचौरी एडवोकेट, किशोरी देवी खण्डेलवाल एडवोकेट तथा छत्तर सिंह एडवोकेट मैदान में हैं। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए संगीता शर्मा एडवोकेट एवं विनोद कुमार शर्मा एडवोकेट,बृज रेखा माथुर एडवोकेट और केदार सिंह मैदान में हैं। ऑडिटर पद के लिए देवकी नन्दन शर्मा एडवोकेट और देवेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट मैदान में है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments