Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमथुरा में गैंगस्टर की 11 लाख रुपए की संपत्ति जब्त: कार...

मथुरा में गैंगस्टर की 11 लाख रुपए की संपत्ति जब्त: कार और प्लॉट सहित कुल संपत्ति कुर्क, 16 मुकदमों में वांछित था आरोपी – Mathura News


राकेश पचौरी | मथुरा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा में गैंगस्टर एक्ट के तहत मथुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगेराम की 11 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुण्डीर ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई का नेतृत्व किया। जब्त की गई संपत्ति में रांची बांगर, कदम्ब बिहार स्थित 37.17 वर्ग मीटर का एक प्लॉट (कीमत 10.41 लाख) और एक सफेद वैगन आर कार (कीमत 70 हजार रुपए) शामिल है। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 179/2025 के अंतर्गत अमल में लाई गई।

लखनऊ का रहने वाला है मनीष प्रताप सिंह आरोपी मनीष प्रताप सिंह मूल रूप से लखनऊ के पुराने किले का निवासी है। वर्तमान में वह रिफाइनरी थाना क्षेत्र के रांची बांगर टाउनशिप में रह रहा था। उसके खिलाफ मथुरा और लखनऊ के विभिन्न थानों में कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इन मामलों में धोखाधड़ी, जालसाजी, अवैध हथियार रखना, अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह ने बताया, “गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति जब्त की गई है। आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर मांगेराम द्वारा अपराध से कमाई गई अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments