Thursday, September 17, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशउमरिया के पतौर गांव में घर के पास पहुंचा हाथी: ग्रामीणों...

उमरिया के पतौर गांव में घर के पास पहुंचा हाथी: ग्रामीणों ने शोर मचाकर भगाया,अधिकारी बोले- 70 से 80 हाथियों का झुंड मौजूद,सर्तक रहें – Umaria News



पतौर गांव में एक जंगली हाथी घर के पास पहुंच गया।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के आसपास के गांवों में जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही से लोग परेशान हैं। मंगलवार रात पतौर गांव में एक जंगली हाथी घर के पास पहुंच गया, जिसे देखकर ग्रामीण डर गए। स्थानीय लोगों ने हाथी मित्र दल और टाइगर रिजर्व टीम की मदद से हाथी क

.

70 से 80 हाथी अलग-अलग झुंडों में मौजूद

पतौर परिक्षेत्र के प्रभारी अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि जंगल में इस समय करीब 70 से 80 हाथी अलग-अलग झुंडों में मौजूद हैं। कटहल और महुआ की खुशबू से आकर्षित होकर हाथी गांव की ओर चले आते हैं।

हर गांव में हाथी मित्र दल बनाए गए

ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए हर गांव में हाथी मित्र दल बनाए गए हैं। इन दलों को हाथी को भगाने की प्रशिक्षण और जरूरी उपकरण दिए गए हैं।

अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि टाइगर रिजर्व प्रबंधन पूरी सतर्कता से हालात पर नजर रखे हुए है ताकि कोई जनहानि न हो और इंसानों-वन्यजीवों के बीच संतुलन बना रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments