Thursday, September 17, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनरोत्तम बोले- मोदी का जीवन राष्ट्र को समर्पित: दतिया में कहा-...

नरोत्तम बोले- मोदी का जीवन राष्ट्र को समर्पित: दतिया में कहा- 370 और राम मंदिर हर वचन पूरा किया; गरीबों को दिए पक्के मकान – datia News




दतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार रात को दतिया के किला चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने ‘एक दिया सेवा के नाम’ कार्यक्रम के तहत दीप उत्सव मनाया। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका जीवन का कण-कण और क्षण-क्षण राष्ट्र, गरीब और गांव के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि गरीबों को 4 करोड़ से अधिक पक्के आशियाने देना, गांवों में नल से जल पहुंचाना और विद्युतीकरण जैसे काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 370 और 35ए हटाने, लद्दाख की आजादी, भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण और सीएए जैसे वचनों को पूरा करने की दिशा में काम किया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति का जन्मदिन मनाने का अवसर मिलना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और आमजन मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments