Tuesday, October 13, 2026
Homeफूडमथुरा में भी चखिए मुंबई की सेवपूड़ी, स्वाद ऐसा कि ग्राहक देते...

मथुरा में भी चखिए मुंबई की सेवपूड़ी, स्वाद ऐसा कि ग्राहक देते हैं 10 में से 9


होमफोटोलाइफ़फूड

मथुरा में भी चखिए मुंबई की सेवपूड़ी, स्वाद ऐसा कि ग्राहक देते हैं 10 में से 9

Last Updated:

मथुरा: कृष्ण की नगरी मथुरा में अब मुंबई की सेवपूड़ी का स्वाद भी लोगों को लुभा रहा है. मुंबई के रहने वाले सुरजीत ने करीब 6 साल पहले एक छोटी सी फूड कार्ट से अपना कारोबार शुरू किया था. आज महाविद्या चौराहे पर अलबेली सरकार मंदिर के पास उनकी दुकान पर लोग सेवपूड़ी और दावेली का स्वाद लेने पहुंचते हैं. यहां सेवपूड़ी की एक प्लेट 40 रुपये में मिलती है.

Top Deals Inside

मथुरा: अब कान्हा की नगरी मथुरा में भी मुंबई की मशहूर सेवपूड़ी का स्वाद चखने को मिल रहा है. यहां एक युवा पिछले 6 साल से लोगों को मुंबई के जायके का आनंद दे रहा है. शुरुआत में उसने एक छोटी सी फूड कार्ट से अपना कारोबार शुरू किया था, लेकिन धीरे-धीरे ग्राहकों की संख्या बढ़ती गई. अब महाविद्या चौराहे पर अलबेली सरकार मंदिर के पास किराये की दुकान लेकर वह लोगों को मुंबई के स्वाद का आनंद दे रहा है. यहां सेवपूड़ी की एक प्लेट की कीमत 40 रुपये है.

मुंबई के रहने वाले सुरजीत ने मथुरा में अपने स्वाद से लोगों के बीच खास पहचान बना ली है. उनकी दुकान पर हर दिन बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं. शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक दुकान खुली रहती है. इस दौरान सेवपूड़ी खाने के लिए लोगों की आवाजाही बनी रहती है.

लोकल 18 से बातचीत में दुकानदार सुरजीत ने बताया कि उन्होंने करीब 6 साल पहले सेवपूड़ी बनाने और बेचने का काम शुरू किया था. शुरुआत छोटी सी फूड कार्ट से हुई थी, लेकिन ग्राहकों को स्वाद पसंद आने के बाद कारोबार धीरे-धीरे बढ़ता गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सुरजीत करीब 6 साल पहले मुंबई से मथुरा आए थे. कृष्ण की नगरी में आने के बाद उन्होंने एक छोटे से ठेले पर सेवपूड़ी बेचनी शुरू की. शुरुआत में ग्राहकों की संख्या कम थी, लेकिन धीरे-धीरे लोगों को उनके हाथ का स्वाद पसंद आने लगा. इसके बाद उन्होंने महाविद्या चौराहे पर अलबेली सरकार मंदिर के पास किराये पर दुकान ले ली. अब यहां सेवपूड़ी खाने के लिए ग्राहक पहुंचते हैं. सुरजीत सेवपूड़ी के अलावा महाराष्ट्र के अन्य व्यंजनों का स्वाद भी लोगों को चखा रहे हैं.

दुकान पर सेवपूड़ी खाने पहुंचे ग्राहक दिनेश ने बताया कि यहां का स्वाद काफी खास है. लोकल 18 से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति एक बार यहां सेवपूड़ी या अन्य व्यंजन खाता है, वह दोबारा जरूर आता है. दिनेश पिछले करीब एक साल से नियमित रूप से यहां आ रहे हैं और सेवपूड़ी के साथ दावेली का स्वाद भी लेते हैं. उन्होंने यहां के स्वाद को 10 में से 9 अंक दिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments