Last Updated:
Madhubani Famous Street Food: बिहार के मधुबनी जिले में सकरी जंक्शन की कचरी काफी फेमस है. ट्रेन रुकते ही यात्रियों में इसे खरीदने की होड़ मच जाती है. मिनटों में ठेले खाली हो जाते हैं. मात्र 20 रुपये में पांच कचरी और मुरही मिलती है. जिसका स्वाद लोग बड़े चाव से लेते हैं.
मधुबनी: यूं तो हर जगह का कुछ ना कुछ खाने का सामान फेमस होता है. ऐसे ही मधुबनी जिला के सकरी जंक्शन की कचरी मशहूर है. ट्रेन रुकते ही यात्रियों में खाने के लिए लूट मचती है. स्वाद ऐसा होता है कि भूल नहीं पाएंगे. अगर आप भी इस रास्ते से ट्रेन का सफर कर रहें तो इक बार जरूर स्वाद लें.
क्यों फेमस है सकरी का कचरी
अगर आप मधुबनी लोकल में ट्रैवल करते है तो एक चीज मधुबनी जिला का बहुत प्रसिद्ध है. खासकर अगर आप ट्रेन से आसपास जाते है तो सकरी स्टेशन का कचरी जरूर खाए होंगे. नहीं खाया है तो अगली बार जरूर स्वाद लें. आज से नहीं लगभग दशकों से युवा से बुजुर्गों का यहां का कचरी फेवरेट रहा है. जैसे ही ट्रेन यहां पर रूकती है, कचरी खाने के लिए यात्रियों की भीड़ लग जाती है. स्वादिष्ट भी जबरदस्त होता है. दरअसल यहां दाल वाली कचरी और प्याज की कचरी दोनों काफी प्रसिद्ध है. जब भी ट्रेन रूकती है तो ट्रेन की खिड़कियों से लोग यहां पर कचरी लेते है. मात्र ₹ 20 की पांच कचरी और मुरही मिलती है. जो लोग चाव से खाते है. एक तरह से कह सकते हैं कि यह स्नेक्स भी माना जाएगा. स्पेशली पुराने लोग कहते है इस रास्ते से जा रहे तो सकरी स्टेशन का कचरी तो अवश्य खाना है.
मिनटों में ठेले का सामान खाली
दरअसल कचरी वाले ठेला पर सामान तैयार कर पहले से तैयार होते हैं, ताकि ट्रेन दो मिनट या पांच मिनट रुकें. ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो. जैसे ही यहां पर ट्रेन रूकती है कि जो भी यहां पर कई सारे दर्जनों में ठेले वाले कचरे और मुरही पेपर में डालकर पहले से तैयार रखते हैं. जैसे ही लोग उन्हें पैसे देते उन्हें झटपट 5 कचरी देकर एक डोना पकड़ा देते है. बता दें कि मिनटों में दुकानदार का ठेले का सामान खाली हो जाता है. मात्र 20 रुपये में एक इंसान का पेट भर जाता है. लोग चाहे दूर दराज जाए और इस स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रूकती है तो एक प्लेट लेते हैं.
20 रुपये में मिलेगा भर पेट नाश्ता
खासकर मिथिलांचल के लोग घर पर मेला में या शाम नाश्ता भी मुरही कचरी खाना पसंद करते हैं. उसे यहां का प्रसिद्ध सकरी स्टेशन का कचरी मिल जाए तो क्या बात है. जैसे हाजीपुर में स्टेशन पर केला खाने के लिए यात्रियों की भीड़ होती वैसे ही सकरी स्टेशन पर कचरी लोग खूब खरीदने हैं. बड़े चाव से खाते है, कई बार लोग घर के लिए भी लाते चूंकि कीमत भी बहुत ही कम ₹20 में मिल जाता है. अगली बार अगर आप भी ट्रेन से आसपास ट्रेवल कर रहे हैं तो सकरी के कचरी का लुफ्त जरूर उठा सकते हैं.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें

