Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यबिहारमधेपुरा जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता: कबड्डी में मधेपुरा चैंपियन, साइकिल...

मधेपुरा जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता: कबड्डी में मधेपुरा चैंपियन, साइकिल रेस में पूजा-राहुल ने जीता गोल्ड – Madhepura News


मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में गुरुवार को जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक मुकाबलों से भरपूर रहा। साइकिल रेस, कबड्डी और फुटबॉल में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

.

साइकिल रेस की शुरुआत कला संस्कृति पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी और जिला साइकिलिंग संघ अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार विमल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की। रेस का आयोजन स्टेडियम से बी. राना क्लिनिक और सबैला मध्य विद्यालय तक किया गया।

  • अंडर-14 बालक वर्ग: गम्हरिया के राहुल कुमार प्रथम, मुरलीगंज के बंटी कुमार द्वितीय, सिंहेश्वर के सूरज कुमार तृतीय।
  • अंडर-14 बालिका वर्ग: सिंहेश्वर की पूजा कुमारी प्रथम, कुमारखंड की प्रियांशु कुमारी द्वितीय, मधेपुरा की रोजी कुमारी तृतीय।
  • अंडर-16 बालक वर्ग: मुरलीगंज के हिमांशु कुमार प्रथम, बिहारीगंज के राहुल कुमार द्वितीय, गम्हरिया के प्रह्लाद कुमार तृतीय।
  • अंडर-16 बालिका वर्ग: मुरलीगंज की नीलू कुमारी प्रथम, कुमारखंड की सलोनी कुमारी द्वितीय, गम्हरिया की रिचा कुमारी तृतीय।

विजेताओं को पदाधिकारियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

कबड्डी में मधेपुरा का जलवा

कबड्डी मुकाबलों में खिलाड़ियों का जोश देखने लायक था। विजेताओं को पदाधिकारी आम्रपाली कुमारी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

  • अंडर-16 बालक फाइनल: मधेपुरा ने पुरैनी को 49-22 से हराया।
  • अंडर-14 बालक फाइनल: मधेपुरा ने 44 अंकों से बाजी मारी, जबकि पुरैनी की टीम 24 अंकों के साथ उपविजेता रही।

फुटबॉल में बिहारीगंज ने मारी बाजी

फुटबॉल अंडर-16 बालक वर्ग में बिहारीगंज की टीम ने तीन गोल दागकर खिताब जीता, जबकि मुरलीगंज उपविजेता रही।

खिलाड़ियों को तराशने की जरूरत: एडीएम

एडीएम अरुण कुमार सिंह ने विजेताओं को मेडल प्रदान करते हुए कहा कि, “जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें तराशने और अवसर देने की।”

प्रतियोगिता के संचालन में रौशन कुमार, दीपक प्रकाश रंजन, दिलीप कुमार, विमल कुमार भारती, मनोज कुमार मुकुल, दुर्गानंद प्रसाद और गुलशन कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments