Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यदिल्लीमध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में पारा 42°C पार: राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर...

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में पारा 42°C पार: राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में 41°C तापमान, महाराष्ट्र-तेलंगाना में लू की चेतावनी; केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan MP Maharashtra Telangana Heatwave Alert | Kedarnath Badrinath Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पारा लगातार बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में पारा 42°C पहुंच गया। राजस्थान में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां बाड़मेर और जैसरमेर में तापमान 41°C के ऊपर चला गया।

उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 40.4°C रिकॉर्ड किया गया। गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में ज्यादातर शहरों में भी पारा 40°C से ज्यादा है।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अगले दो सप्ताह में तापमान 6 से 8°C तक बढ़ सकता है।

इधर उत्तराखंड में मौसम ठंडा है। यहां केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हुई है। जम्मू-कश्मीर और असम समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश से गर्मी की 5 तस्वीरें…

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं।

अप्रैल के दूसरे सप्ताह में तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं।

तेज धूप की वजह से लोग कपड़े से सिर ढककर बाहर निकल रहे हैं।

तेज धूप की वजह से लोग कपड़े से सिर ढककर बाहर निकल रहे हैं।

गर्मी तेज हो जाने की वजह से दोपहर में सड़कों पर कम लोग नजर आ रहे हैं।

गर्मी तेज हो जाने की वजह से दोपहर में सड़कों पर कम लोग नजर आ रहे हैं।

दोपहर के समय तेज धूप है, इसलिए लोग सिर ढककर चल रहे हैं।

दोपहर के समय तेज धूप है, इसलिए लोग सिर ढककर चल रहे हैं।

दोपहर के समय गर्मी थामने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

दोपहर के समय गर्मी थामने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

उत्तराखंड में बर्फबारी, केदारनाथ-बद्रीनाथ बर्फ से ढके

उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में मंगलवार दोपहर के बाद हल्की बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में मंगलवार दोपहर के बाद हल्की बर्फबारी हुई।

अगले दो दिन के मौसम का मिजाज

16 अप्रैल: असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बर्फबारी की संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लू चलने की शुरुआत होगी। तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ेगा।

17 अप्रैल: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बर्फबारी के साथ ओले गिरने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लू चलेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान और झारखंड में भी हीटवेव की शुरुआत हो सकती है।

मैप से देखिए देशभर के मौसम का हाल

राज्यों से मौसम की खबरें…

1. मध्य प्रदेश: 16 अप्रैल से लू चलेगी, 17 जिलों में अलर्ट, तापमान 42°C के पार

तेज गर्मी से पूरा मध्य प्रदेश तप रहा है। दिन का तापमान 42 डिग्री और रात 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। 16 मार्च से प्रदेश में हीटवेव यानी, लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 16, 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के 17 जिले लू से प्रभावित रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

2. राजस्थान: लू की चेतावनी, पारा 41°C के पार, कई जिलों में भी बादल भी छाए

मौसम विभाग ने राजस्थान में 17 अप्रैल से हीटवेव की चेतावनी दी है। बाड़मेर, जैसलमेर के बाद कोटा में भी पारा 41°C के पार चला गया है। चूरू, चित्तौड़गढ़ में भी कल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ। पश्चिमी राजस्थान में दिन में हल्की गर्म हवा चलनी शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…

3. हरियाणा: 7 शहरों में पारा 38°C के पार, 17-18 अप्रैल को आंधी-बारिश के आसार

हरियाणा में मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा 39.4°C तापमान फरीदाबाद में दर्ज किया गया। प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 38 डिग्री से ऊपर चला गया। 17 और 18 अप्रैल को कुछ जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

4. उत्तराखंड: पहाड़ों में कल से बारिश की संभावना, केदारनाथ में अप्रैल में 5वीं बार बर्फबारी

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में गुरुवार से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। केदारनाथ में अप्रैल में 5वीं बार बर्फबारी हुई। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

5. पंजाब-चंडीगढ़ में आज बढ़ेगी गर्मी, 16 से बारिश-आंधी की संभावना

पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। 16 से लगातार चार दिन बारिश और आंधी की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। पटियाला में सबसे अधिक 37.2 डिग्री और चंडीगढ़ में 35.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

6. हिमाचल प्रदेश: 17 से 19 अप्रैल तक बारिश की संभावना, अप्रैल में सामान्य से 114% अधिक बारिश

हिमाचल प्रदेश में 17 से 19 अप्रैल तक पूरे राज्य में मौसम खराब रहेगा। निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। ओले भी गिर सकते हैं। अप्रैल में सामान्य से 114% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments