Friday, April 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमन्नतों से हुआ था आयुष, पिता-पुत्र दोनों की मौत: बहन को...

मन्नतों से हुआ था आयुष, पिता-पुत्र दोनों की मौत: बहन को इंदौर रेफर किया, उज्जैन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने 3 की जान ली थी – Ujjain News


गुरुवार शाम उज्जैन के पास बड़नगर में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने 6 लोगों को टक्कर मार दी थी। घटना में 3 की मौत और 3 अन्य घायल हुए थे। शुक्रवार को मृतक पिता-पुत्र का उज्जैन में पोस्टमॉर्टम किया गया।

.

यहां उनके परिजनों ने बताया कि जितेंद्र की दो बेटियां है। कई जगह मन्नत के बाद दो साल पहले बेटा हुआ था। हादसे के समय जितेंद्र अपने बेटे और बेटी के साथ एक मान के कार्यक्रम से होकर घर जा रहे थे लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी थी। जिसमे पिता पुत्र दोनों की मौत हो गई।

आरोपी ड्राइवर सतीश सोलंकी।

बीती शाम को फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने जिस बाइक को टक्कर मारी उसमें सुजल, जितेंद्र सिंह उसका बेटा आयुष और बेटी तनीषा सवार थे। बाइक चला रहे सुजल नामक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि पिता-पुत्र आयुष सिंह (2) और जितेंद्र सिंह (50) वर्ष को गंभीर अवस्था में होने के चलते उज्जैन के चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां शाम को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि जितेंद्र मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। उसकी पहले दो बेटियां था। बेटे की चाहत में कई जगह मान और मन्नते की। जिसके बाद आवेश पैदा हुआ था। अब दोनों की मौत के बाद माँ और दो बेटी घर में रह गई है। बेटी तनीषा की भी स्थिति खराब होने के बाद उसे इंदौर रेफर किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments