Monday, October 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमरीज के परिजन से अस्पताल के फर्श पर लगवाया पोंछा: दमोह...

मरीज के परिजन से अस्पताल के फर्श पर लगवाया पोंछा: दमोह में बेटे को डायरिया की शिकायत थी, नर्स ने बुजुर्ग मां को सफाई करने कहा – Damoh News




दमोह जिला अस्पताल में मरीज की बुजुर्ग मां से फर्श पर पोछा लगवाने का एक वीडियो रविवार रात सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हुआ। मामला सामने आते ही सियासत गरमा गई और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने फेसबुक पर वीडियो शेयर करते हुए राज्य सरकार और अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठाए। मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। तेजगढ़ इलाके के सिमरिया गांव की रहने वाली 58 साल की हल्की बहू रात में अपने बीमार बेटे को लेकर जिला अस्पताल आई थी। बेटे को डायरिया (दस्त) की शिकायत थी। अस्पताल के फर्श पर गंदगी होने पर ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने बुजुर्ग मां को ही पोछा लगाने के लिए थमा दिया। वीडियो में महिला लाचार होकर खुद फर्श साफ करती दिख रही है। हालांकि, इलाज के बाद बेटे की तबीयत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जीतू पटवारी का बयान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लिखा कि यह लाचारी की इंतहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि क्या अस्पतालों में सफाई स्टाफ नहीं है, या फिर बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है? अस्पताल प्रशासन का रुख मामला तूल पकड़ते ही जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आते ही कार्रवाई की। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग ऑफिसर, सफाई एजेंसी और सहायक अस्पताल प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच के बाद दोषियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 55 सफाई कर्मचारी तैनात हैं जिला अस्पताल में करीब 55 सफाई कर्मचारी आउटसोर्स के माध्यम से तैनात हैं। जिसमें 52 सफाई कर्मचारी हैं और तीन सुपरवाइजर हैं। प्रत्येक महीने करीब आठ लाख रुपए का भुगतान एजेंसी को किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद भी यदि किसी मरीज के परिजन को इस प्रकार से जिला अस्पताल में पोंछा लगाना पड़े तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस प्रकार से सफाई कर्मचारी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments