Thursday, May 21, 2026
Homeफूडमलाई, राबड़ी और खोये से भरपूर…बलिया की इस लस्सी के आगे फीकी...

मलाई, राबड़ी और खोये से भरपूर…बलिया की इस लस्सी के आगे फीकी पड़ जाए कोल्ड ड्रिंक


Last Updated:

Dinaprasad Lassi: बलिया की भीषण गर्मी में लोगों को राहत दे रही है दिनाप्रसाद लस्सी भंडार की खास देसी लस्सी. भैंस के दूध, मलाई, राबड़ी और खोये से तैयार यह शाही लस्सी मिट्टी के कुल्हड़ में परोसी जाती है. 5 पीढ़ियों से चले आ रहे इस स्वाद को चखने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं.

बलिया.  दिन में चिलचिलाती धूप और शाम को उमस भरी गर्मी में लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. ऐसे में लोग खाना कम, बल्कि शीतल पेय पदार्थों का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. आज हम आपके शहर के उस प्राचीन और फेमस दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की लस्सी बेहद खास और सबसे अलग होती है. इस लस्सी के स्वाद के दीवाने दूर-दूर से आते हैं, एक बार पीने के बाद बार-बार पीने के लिए लोग मजबूर होते हैं, कारण यह है कि इसका स्वाद बेहद ही लाजवाब और अलग होता है. आज के दौर में कोल्डड्रिंक के बढ़ते चलन के बीच भी इस लस्सी का कोई जवाब नहीं है. यहां सुबह से लेकर शाम तक लोगों का जमावड़ा देखने को मिलता है.  रामपुर महावल निवासी ग्राहक, साहब खान ने कहा कि वह यहां लस्सी पीने लगभग 4 साल से आ रहे हैं, यह लस्सी बेहद लजीज होती हैं. आज के दौर में जो कोल्ड्रिंक्स का चलन बढ़ा है, उससे यह देसी लस्सी लाख गुना बेहतर है. इसको पीने से स्वाद के साथ स्वास्थ्य भी सही रहता है. यह पूरा आइटम एकदम भैंस के दूध से तैयार होता हैं. इसमें ठंडी लस्सी, खोया, मलाई और राबड़ी आदि डाला जाता हैं. यह ग्राहकों को मिट्टी के बर्तन में परोसा जाता हैं, जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. यह दिनाप्रसाद लस्सी भंडार की दुकान बलिया रेलवे स्टेशन से बस थोड़ी सी दूरी पर ठीक शहीद पार्क के सामने हनुमान गढ़ी रोड में स्थित हैं.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments