Friday, June 12, 2026
Homeफूडमसल्स ग्रोथ-वेट लॉस के बेस्ट स्नैक, अंडे की सफेदी से बनने वाला...

मसल्स ग्रोथ-वेट लॉस के बेस्ट स्नैक, अंडे की सफेदी से बनने वाला बर्गर, रेसिपी


Last Updated:

No Carbs Recipe: फिट और मजबूत शरीर पाने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, सही डाइट भी बेहद जरूरी होती है. दिन में खाए जाने वाले स्नैक्स भी अहम रोल निभाते हैं. ऐसे में यदि आप जीरो कार्ब्स और हाई प्रोटीन नाश्ता खाना चाहते हैं, तो अंडे की सफेदी से बनाया जाने वाला बर्गर आपके लिए परफेक्ट विकल्प है. यहां आप इसकी रेसिपी जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

खाना आपके शरीर को बनाने और बिगाड़ने दोनों काम करता है. इसलिए चाहे बॉडी बनाना हो या वजन घटाना हो सबसे पहले डाइट में सुधार करना जरूरी होता है. इसके बाद ही आप किसी तरह के एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी का फायदा महसूस कर पाएंगे. ऐसे में बिना ब्रेड बनने वाला बर्गर आपकी डाइट में एक हेल्दी एडिशन साबित हो सकता है.

इस बर्गर की सबसे खास बात यह है कि इसमें सामान्य ब्रेड की जगह अंडे की सफेदी का इस्तेमाल किया जाता है. इससे कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम हो जाती है और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है. यही वजह है कि यह बर्गर वजन कंट्रोल करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार माना जाता है. यहां तक कि फिटनेस और शानदार फिजीक के लिए जाने वाले बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन भी इसे खाना पसंद करते हैं. उनके पर्सनल शेफ ने ही इस खास जीरो-कार्ब और नो-ब्रेड बर्गर की रेसिपी शेयर की है, जिसका फायदा आप भी ले सकते हैं.

जीरो कार्ब्स हाई प्रोटीन बर्गर रेसिपी

सामाग्री
इसे बनाने के लिए 2 अंडों की सफेदी, 100 ग्राम सैल्मन मछली, आधी अंडे की सफेदी, जैतून का तेल, नमक, काली मिर्च, प्याज, लहसुन और नींबू की जरूरत होती है.

विधि
सबसे पहले अंडे की सफेदी को अच्छी तरह फेंट लें. फिर बेकिंग ट्रे को हल्का ग्रीस करके उसमें फेंटी हुई सफेदी को बन की तरह आकार दें और 180 डिग्री तापमान पर 60 से 90 सेकंड तक बेक करें.

पैटी तैयार करने के लिए सैल्मन को बारीक काट लें. इसमें अंडे की सफेदी, नमक, काली मिर्च और थोड़ा जैतून का तेल मिलाएं. अब इस मिश्रण को पैटी का आकार दें और हल्के तेल में अच्छी तरह पकाएं. चाहें तो ऊपर से थोड़ा बारबेक्यू सॉस लगाकर 2 से 4 मिनट और पका सकते हैं.

सलाद तैयार करने के लिए बारीक कटा प्याज, भुना हुआ लहसुन और नींबू का रस मिलाएं. इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें. अब अंडे की सफेदी से बने बन के बीच सैल्मन पैटी और सलाद रखें. आपका हेल्दी बर्गर तैयार है.

बिना ब्रेड बर्गर रेसिपी खाने के फायदे
सैल्मन हाई गुणवत्ता वाले प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स है, जो मांसपेशियों की रिकवरी और शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद करता है. वहीं अंडे की सफेदी कम कैलोरी और हाई प्रोटीन फूड है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है. यही कारण है कि यह जीरो-कार्ब बर्गर मसल्स ग्रोथ और वेट मैनेजमेंट के लिए एक बेहतरीन हेल्दी विकल्प माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments