Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमहराजगंज की तपस्या शुक्ला को मिली बड़ी सफलता: टी-सीरीज में सोशल...

महराजगंज की तपस्या शुक्ला को मिली बड़ी सफलता: टी-सीरीज में सोशल मीडिया मैनेजर बनीं, मनोज मुंतशिर के साथ कर रही काम – Maharajganj News


महराजगंज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मनोज मुंतशिर के साथ तपस्या शुक्ला।

महराजगंज की तपस्या शुक्ला ने कम उम्र में ही एक बड़ी सफलता हासिल की है। टी-सीरीज प्रार्थना में सोशल मीडिया मैनेजर के पद पर उनकी नियुक्ति हुई है।

तपस्या का जन्म 19 जून 2006 को हुआ। वह वर्तमान में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सोशल मीडिया मैनेजमेंट का कोर्स भी पूरा किया है।

पिछले एक साल से वह प्रसिद्ध लेखक-कवि मनोज मुंतशिर के साथ भी काम कर रही हैं। उनकी मेहनत और प्रतिभा ने मीडिया और संगीत जगत में उन्हें नई पहचान दिलाई है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने तपस्या की सफलता पर कहा कि मजबूत इरादों और सच्ची मेहनत से कम उम्र में भी सफलता मिल सकती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल और सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया समेत कई जनप्रतिनिधियों ने तपस्या को शुभकामनाएं दी हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments