Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानमहाराणा प्रताप की 485वीं जयंती: डूंगरपुर में अश्वारूढ़ प्रतिमा पर माल्यार्पण,...

महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती: डूंगरपुर में अश्वारूढ़ प्रतिमा पर माल्यार्पण, कई संगठनों ने दी श्रद्धांजलि – Dungarpur News



वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वी जयंती पर वागड़ क्षत्रिय महासभा की ओर से कार्यक्रम आयोजित।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 485वी जयंती पर गुरुवार को कई संगठनों की ओर से महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वागड़ क्षत्रिय महासभा की ओर से लक्ष्मण राजपूत छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के त्याग, तपस्या ओर बलिदान क

.

महाराणा प्रताप जयंती को लेकर कई संगठनों के लोग आज गुरुवार सुबह महाराणा प्रताप सर्किल पहुंचे। वागड़ क्षत्रिय महासभा समेत कई समाजों ने महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए याद किया। इसके बाद श्री लक्ष्मण राजपूत छात्रावास पुराना बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें नगर परिषद सभापति अमृत कलासुआ, जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह चिबुड़ा, जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, उप सभापति सुदर्शन जैन, विकास अधिकारी प्रवीण सिंह राव, प्रकाश भट्ट, प्रवीण श्रीमाल मंचासीन रहे।

महाराणा प्रताप की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप ने हमेशा ही देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। अंग्रेजी और बाहरी आक्रमणों से महाराणा प्रताप वीरता के लड़ते रहे। जबकि उनके पास उस समय संसाधनों ओर हथियारों की भी कमी थी। आज भी हम सब को मिलकर देश की रक्षा के लिए एकजुट होने की जरूरत है। महाराणा प्रताप की जीवनी से हमे राष्ट्रप्रेम ओर एकता की बड़ी सीख मिलती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments