Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमहिला आयोग सदस्य रितु शाही ने अयोध्या में जनसुनवाई की: अवैध...

महिला आयोग सदस्य रितु शाही ने अयोध्या में जनसुनवाई की: अवैध कब्जे, दहेज उत्पीड़न आदि के 23 प्रकरण सामने आए, 8 का तत्काल निस्तारण किया गया – Ayodhya News


उ प्र राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही बुधवार को अयोध्या के सर्किट हाउस में जन सुनवाई की। इस दौरान 23 मामले सामने आए जिसमें से 8 शिकायतों का तुरंत निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

.

जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, मार-पीट, पुलिस विभाग से संबंधित, अवैध कब्जे, दहेज उत्पीड़न व अन्य से संबंधित प्राप्त हुए, जिनको सदस्य ने प्रत्येक आवेदन को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुना गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ जन सामान्य को मिल रहा है। इसके साथ ही अनेक हेल्पलाइन नं0 112, 1098 व अन्य नंबर जारी किये गये है, जिसके उपयोग पीड़ित व्यक्ति कर सकता है। इन नंबरों पर की शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाता है। जनसुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्वनी कुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, महिला थानाध्यक्ष, बाल विकास अधिकारी सहित कई विभाग के अधिकारी गण/ कर्मचारीगण, शिकायतकर्ता व उनके परिजन मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments