पटना में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा में बैठी महिला की चेन छीन ली। मौके पर मौजूद संजीत के अनुसार महिला शॉपिंग करने के बाद पार्किंग में निकली। फिर ई-रिक्शा में बैठ गई। इसी बीच बदमाश आए और गले से चेन स्नेचिंग कर भाग गए। जिसकी कीमत 1,20,000 रुपए है। पीड़िता दिव्या कुमारी (38) है। जो शिक्षक की पत्नी है। दिव्या रूपसपुर कालिकेत नगर से ई-रिक्शा रिजर्व कर सेविका ज्वेलर्स, लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स आई थी। जैसे ही दुकान से बाहर पार्किंग में आई। इसी बीच उनके साथ घटना हुई। पीड़िता ने ई-रिक्शा के चालक से कहा कि बदमाशों का पीछा करो, पर किसी ने ई-रिक्शा के आगे वाले पहिए की हवा निकाल दी थी। घटना श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के चुन्नीलाल मेगा मार्ट के कैंपस की है। तस्वीरों में देखिए कैसे हुई छिनतई… बाइक पर गलत रजिस्ट्रेशन नंबर का प्लेट लगा था पीड़ित दिव्या ने बताया कि सोने की चेन 12 ग्राम की थी। दिव्या के पति शिक्षक हैं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया है। जिसमें डेढ़ मिनट तक दोनों बदमाश रेकी करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद स्नेचिंग कर के डाकगबंगला चौराहा की ओर भागते दिख रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने बाइक नंबर से आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन पता चला कि जिस शख्स के नंबर प्लेट का इस्तेमाल बदमाश कर रहे हैं, उसकी गाड़ी घर पर खड़ी है।
16 दिन पहले भी हुई थी वारदात 16 दिन पहले बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से सटे थोड़ी ही दूरी पर सरोज मिश्रा और उनकी बहू गौरी मिश्रा के साथ भी चेन स्नेचिंग की वरदात हुई थी। जिसकी अभी तक कोई खोज खबर नहीं है। बदमाशों ने तकरीबन 15 लाख की चेन वट सावित्री पूजा के दिन गायब कर दी थी। हथियार दिखाकर दंपती से चेन छीन लिया था इसके अलावा पटना में 28 दिन पहले दिनदहाड़े दंपती से पिस्टल के बल पर लूट हुई थी। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के समनपुरा इलाके में हुई थी। दंपती बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया था और पिस्टल सटाकर सोने की चेन छीन ली थी। जब दंपती ने विरोध किया था तो बदमाशों ने पिस्टल तान दिया था और उनके साथ मारपीट की थी। फिर हथियार लहराकर मौके से फरार हो गए थे। पीड़ित दामोदरम केपी और अलया फतीमा पटना के हाई कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ हैं। सुबह के वक्त पत्नी के साथ कॉलेज जा रहे थे। इसी बीच कॉलेज से चंद कदम की दूरी पर घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया था।
Source link

