Thursday, January 15, 2026
Homeराज्यबिहारमहिला सशक्तिकरण के लिए जदयू का अभियान: अरवल में महिलाओं को...

महिला सशक्तिकरण के लिए जदयू का अभियान: अरवल में महिलाओं को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी, सेविका-सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी – Arwal News



अरवल के कुर्था विधानसभा क्षेत्र के करपी एवं बंसी प्रखंड के कई गांवों में मंगलवार को जदयू नेता यश वर्मा उर्फ उत्तम कुशवाहा ने महिलाओं के बीच सघन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं की सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर

.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

उत्तम कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है। इसके तहत महिलाओं को ₹10 हजार से लेकर ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की है। अब सेविकाओं को प्रतिमाह ₹9,000 और सहायिकाओं को प्रतिमाह ₹4,500 मानदेय दिया जाएगा।

नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प

जदयू नेता ने ग्रामीण महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा, “कुर्था विधानसभा की महिलाएं अब एकजुट होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं। इस बार विधानसभा क्षेत्र में बदलाव होगा और नीतीश कुमार का सिपाही सदन में होगा।”

ग्रामीणों की बड़ी उपस्थिति

अभियान के दौरान गांव की महिलाओं ने योजनाओं की जानकारी को ध्यान से सुना और कई ने मौके पर ही सवाल भी किए। जदयू कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी दी और कहा कि पार्टी की प्राथमिकता यही है कि हर पात्र महिला तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

इस मौके पर बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने जदयू नेता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पहली बार योजनाओं की इतनी स्पष्ट जानकारी दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments