Monday, July 13, 2026
Homeराज्यराजस्तानमांगें अनसुनी तो टंकी पर चढ़े 3 ग्रामीण: PM आवास में...

मांगें अनसुनी तो टंकी पर चढ़े 3 ग्रामीण: PM आवास में अनियमितता का आरोप, 2022 से अटके वाटर वर्क्स का विरोध – Hanumangarh News




हनुमानगढ़ के टिब्बी उपखंड स्थित डबली कलां गांव में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितताओं और साल 2022 से स्वीकृत डीबीएल वाटर वर्क्स का निर्माण शुरू नहीं होने के विरोध में तीन ग्रामीण पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। टंकी पर चढ़कर किया विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन करने वालों में राजू बारूपाल, नानकराम और पालाराम शामिल हैं। तीनों ग्रामीण पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए। PM आवास योजना में पात्रों की अनदेखी का आरोप प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में वास्तविक पात्र परिवारों को नजरअंदाज कर अपात्र लोगों को लाभार्थी सूची में शामिल किया गया है। उनका कहना है कि कई जरूरतमंद परिवार आज भी पक्के मकान से वंचित हैं, जबकि नियमों के विपरीत अन्य लोगों को योजना का लाभ दिया गया। 2022 से स्वीकृत वाटर वर्क्स शुरू कराने की मांग ग्रामीणों ने वर्ष 2022 में स्वीकृत 13 डीबीएल वाटर वर्क्स निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि स्वीकृति मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से दोनों मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष गुहार लगा रहे हैं। करीब एक सप्ताह पहले विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी भी दी गई थी कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। मांगों पर सुनवाई नहीं होने के बाद सोमवार को तीनों ग्रामीण टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। अब प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर सबकी नजर बनी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments