Saturday, November 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानस्कूल के कमरे में घुसे लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया: पिंजरे में...

स्कूल के कमरे में घुसे लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया: पिंजरे में सवाई माधोपुर ले गए वनकर्मी; एक महीने से इलाके में घूम रहा था – Tonk News


अलीगढ़ कस्बे और आसपास के गांवों में करीब एक महीने से दहशत का कारण बने लेपर्ड को वन विभाग की टीम ने शनिवार शाम पकड़ लिया। शाम करीब 5:45 बजे लेपर्ड को ट्रेंकुलाइजर कर पिंजरे में बंद किया गया और सवाई माधोपुर के जंगल में छोड़ने के लिए ले जाया गया। लेपर्ड

.

ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे लेपर्ड अलीगढ़ के सरस्वती विद्यालय के पास पहुंच गया था। लोगों और बच्चों के शोर मचाने पर वह नाले की तरफ भाग गया। सूचना मिलते ही टोंक से वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और सवाई माधोपुर से ट्रेंकुलाइजर टीम मौके पर पहुंची। अलीगढ़ क्षेत्र की अन्य रेंजों की टीमें भी बचाव अभियान में जुटीं।

तलाश के दौरान नाले के पास पेड़-झाड़ियों के बीच लेपर्ड सोता मिला। ट्रेंकुलाइजर करने की कोशिश पर वह भागकर सरस्वती स्कूल के एक कमरे में जा घुसा। इसके बाद विशेष टीम ने पिंजरे की मदद से कमरे में पहुंचकर शाम करीब 5:45 बजे उसे ट्रेंकुलाइजर किया और बेहोश कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने के लिए रवाना हुई।

लेपर्ड अलीगढ़ की निजी स्कूल के कमरे में घुसने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पकड़ने का प्रयास करती हुई।

एक महीने से पसरा था डर का माहौल लेपर्ड की मौजूदगी से अलीगढ़ और आसपास के ग्रामीण इलाकों में करीब एक महीने से लोग डरे हुए थे। डर के कारण किसानों ने रात में फसलों की रखवाली छोड़ दी थी और शाम के बाद लोगों ने अकेले बाहर निकलना बंद कर दिया था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments