Sunday, November 29, 2026
Homeराज्यराजस्तान27 दिन बाद भी नरेश मीणा पुलिस पकड़ से बाहर: बारां...

27 दिन बाद भी नरेश मीणा पुलिस पकड़ से बाहर: बारां और बूंदी में तलाश जारी, सभाओं और सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखे – Baran News



पुलिस टीमें नरेश मीणा की तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही हैं।

बारां जिले के नाहरगढ़ वन रेंज कार्यालय पर 1 नवंबर को भीड़ ने हमला किया था। भीड़ जब्त डीजल पंप छुड़ा ले गई और एक वनकर्मी से मारपीट की। इस मामले में आरोपित किसान नेता नरेश मीणा की तलाश में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

.

मामला दर्ज हुए 27 दिन बीत चुके हैं, लेकिन नरेश मीणा पुलिस की पकड़ से बाहर है। फरारी के दौरान भगतसिंह सेना के प्रमुख मीणा सभाओं में गए और मोबाइल से लोगों को संबोधित किया। वे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय दिखे।

पुलिस ने बारां जिले के छबड़ा और अटरू इलाके में करीब 8 से 10 संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस टीमों ने बूंदी जिले में भी तलाशी और चेकिंग की।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि नरेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस टीमें बनाई गई हैं।

पहली टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में बनाई गई। इसमें अटरू के वृत्ताधिकारी रामानंद यादव, छबड़ा थानाधिकारी राजेश खटाणा, कवाई थानाधिकारी राजपाल सिंह, अटरू और मोठपुर थाने की टीम तथा जिला क्यूआरटी शामिल रही।

इस टीम ने नरेश मीणा के नयागांव स्थित घर, फार्म हाउस और गऊघाट स्थित पेट्रोल पंप पर दबिश देकर तलाशी ली।

दूसरी टीम में छबड़ा के वृत्ताधिकारी ताराचंद और छीपाबड़ौद थानाधिकारी गंभीर सिंह पुलिसकर्मियों के साथ शामिल थे। टीम ने गुंदलाई, सारनखेड़ा और अमलावदा हाली इलाके के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।

तीसरी टीम में मोठपुर थानाधिकारी कमल सिंह और नाहरगढ़ थानाधिकारी विवेक हरसाना शामिल थे। टीम ने बूंदी जिले के केशोरायपाटन इलाके में संभावित जगहों पर दबिश देकर नरेश मीणा की तलाश की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी ने बताया कि सूचना के आधार पर लगातार दबिश दी जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments