Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यराजस्तानमानसून से पहले जल संरक्षण और साफ-सफाई की तैयारी: 1470 गांवों...

मानसून से पहले जल संरक्षण और साफ-सफाई की तैयारी: 1470 गांवों में जल स्रोतों पर होगा दीप प्रज्जवलन, कलेक्टर ने दिए निर्देश – jhalawar News



जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने नगर परिषद कार्यालय में आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक की।

झालावाड़ में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने नगर परिषद कार्यालय में आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि 5 से 20 जून तक जल संग्रहण और संरक्षण अभियान चलेगा। इस अभियान की शुरुआत जिले के 1470 गांवों में होगी।

.

जनप्रतिनिधि, राजीविका के ग्राम संगठन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका इस अभियान में शामिल होंगे। जल स्रोतों पर दीप प्रज्जवलन और जल संग्रहण संरचनाओं पर पूजन किया जाएगा। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मानसून से पहले पौधारोपण की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागों को गड्ढे खोदकर पौधों के साथ जीपीएस फोटो पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है।

शहर में पेयजल और बिजली आपूर्ति की निरंतर निगरानी की जाएगी। बिजली विभाग को मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। मानसून से पहले सभी नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सफाई की जाएगी। सहकारिता विभाग को जिले की सभी उपभोक्ता भंडार दुकानों की जांच करनी होगी। खरीद केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर चल रही खरीद को जल्द पूरा करने और खाद्यान्नों के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे मानसून के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों को ई-फाइल पेंडेंसी समाप्त करने और सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पशुपालन पीडब्ल्यूडी सहकारिता विभाग, रसद, आरएसआरडीसी और शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर एडीएम सत्यनारायण आमेटा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments