Saturday, October 31, 2026
Homeफूडमिथिलांचल स्टाइल में बनाएं राई वाली कद्दू की सब्जी, स्वाद सबको लुभाएगा

मिथिलांचल स्टाइल में बनाएं राई वाली कद्दू की सब्जी, स्वाद सबको लुभाएगा


होमफोटोलाइफ़फूड

मिथिलांचल स्टाइल में बनाएं राई वाली कद्दू की सब्जी, स्वाद सबको लुभाएगा

Last Updated:

Mithilanchal Style Rai Kaddu Sabji: कद्दू की सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है और अधिकांश लोग इसे खाना पसंद भी करते हैं. लेकिन रोज-रोज एक ही तरीके से बनी कद्दू की सब्जी खाकर वे बोर भी हो जाते हैं. अगर आप भी इस कैटेगरी में आते हैं तो अब चिंता की कोई बात नहीं. इस बार ट्राई कीजिए मिथिला स्टाइल की राई वाली कद्दू की सब्जी, जिसका स्वाद आपको दीवाना बना देगा.

Top Deals Inside

इस सब्जी की खासियत यह है कि इसका चटपटा स्वाद बड़े हों या बच्चे, सभी को खूब लुभाता है. एक बार जो इसे खा लेगा, वह उंगलियां चाटता रह जाएगा. बता दें कि बिहार-झारखंड की तरफ लौकी को कद्दू कहते हैं इसलिए आपकी तरफ इसे जिस भी नाम से जाना जाता हो, पर रेसिपी आप यही ट्राई कर सकते हैं.

इसे बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से ताजा और छोटे आकार का कद्दू ले लें, जिसमें बीज न के बराबर हों. अब कद्दू को छीलकर धो लें और जिस तरह आप आलू की भुजिया के लिए पतले-पतले स्लाइस काटते हैं, ठीक उसी तरह कद्दू को भी पतले लंबे स्लाइस में काट लें.

याद रहे कि सब्जी कैसे कटी है इससे भी उसके स्वाद में बहुत असर आता है. इसलिए सही शेप में सब्जी काटना जरूरी है. इसके बाद चार हरी मिर्च और एक बड़े साइज का प्याज लें. प्याज को बारीकी से काटकर रख लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक कड़ाही को गैस चूल्हे पर चढ़ाएं और उसमें सरसों का तेल डालें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें राई और जीरे का तड़का लगाएं. साथ में एक-दो लाल सूखी मिर्च और एक-दो तेजपत्ते भी डाल दें. जब तड़का अच्छे से भुन जाए और खुशबू आने लगे, तो इसमें कटे हुए कद्दू को डाल दें. थोड़ी देर कद्दू को चलाएं, फिर इसमें स्वाद अनुसार नमक और हल्दी पाउडर डालकर ढककर पकने दें. धीमी आंच पर इसे पकने दें ताकि कद्दू अच्छे से गल जाए.

जब कद्दू पूरी तरह गल जाए तो इसमें हल्का कलर और तीखापन के लिए थोड़ी सी लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें. दो मिनट और भूनें और फिर गैस बंद कर दें. तैयार है आपकी मिथिलांचल स्टाइल चटपटी राई वाली कद्दू की सब्जी. इसे गरमा-गरम रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ परोसें. इसका राई वाला तड़का और चटपटा स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देगा. खास बात यह है कि जो लौकी/कद्दू खाकर बोर हो गए हैं, उन्हें भी यह स्वाद बेहद पसंद आएगा.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments