Friday, October 30, 2026
Homeफूडमिथिला की पहचान बरी-भात, हर मौके और कार्यक्रम में है बनता, बस...

मिथिला की पहचान बरी-भात, हर मौके और कार्यक्रम में है बनता, बस घंटे भर में तैयार


Last Updated:

Bari Bhat Recipe: मिथिलांचल में हर मौके पर चाहे कोई यात्रा से आए, धाम से आए या गेस्ट को परोसना है. यहां बड़ी – भात के साथ तरुआ खिलाया जाता है. हालांकि यहां बरी बनाने का पारंपरिक तरीका अलग है. यहां बेसन को घोलने पर पानी में चेक करते हैं कि बड़ी कितना फुलेगा. आइये जानते हैं इसकी सबसे आसान रेसिपी के बारे में.

यूं तो हर क्षेत्र का कुछ ना कुछ पारंपरिक भोजन मशहूर ही होता है. अब बिहार के मिथिला क्षेत्र का भी एक भोजन बहुत प्रसिद्ध है. जो गेस्ट की थाली हो या माता के भोग के लिए चढ़ाना हो. यह व्यंजन मिथिला में जरूर बनता है. क्योंकि मिथिलांचल का पारंपरिक भोजन बरी और भात ही है, जो हर खास मौके पर बनता है.

कड़ी दही वाला बड़ी नहीं, बेसन का बरी जो आमिल के बिना अधूरा स्वाद माना जाता है. मिथिलांचल में बरी जब कोई तीर्थ यात्रा से वापस लौटता है तो उन्हें घर पर बनाकर खिलाया जाता है. साथ ही साथ यहां पर माता भगवती को भी बनाकर चढ़ाया जाता है. जब बेटी आती और जाती है तो भी यह पारंपरिक व्यंजन परोसा जाता है.

बता दें कि मिथिला में बरी बनाने का पारंपरिक तरीका बहुत अलग है. यहां चना बेसन को जब घोलते हैं, तो कैसे बनेगा, ये पहले ही पता चल जाता है. यानि कि बरी फूलेगा स्वादिष्ट होगा या नहीं वो कच्चा बेसन घोल से पता करते हैं. फूड एक्सपर्ट मुन्नी कहती हैं कि सादा पानी में देकर चेक करते हैं और फिर पता चलता है. अगर पानी में बेसन गोल ऊपर आ गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मतलब कि बरी का आकार फूलकर बड़ा और स्वादिष्ट होगा और वह नीचे ही पानी में है तो अभी बेसन घोल तैयार नहीं हुआ है और मिलाने की जरूरत है. अगर हम रेसिपी की बात करें तो सबसे पहले बेसन में नमक, जीरा ,हींग को डालकर पानी के साथ हाथों की मदद से घोल बनाना होता है. फिर कढ़ाई में तेल में बरी को फ्राई कर लें और किसी दूसरे बर्तन में सादा पानी में बेसन, नमक, हल्दी, धनिया, गरम मसाला घोलकर पका लें.

जैसे ही गर्म हो जाए तो उसमें फ्राई बरी डालकर 20 से 25 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और उसके बाद खट्टे स्वाद के लिए आम का सूखा आमिल (आमचूर) डालकर तैयार करें. अब बारी जीरा, तेल, लाल मिर्च और तेजपत्ता का तड़का लगा दें. बस पारंपरिक व्यंजन एक घंटे में तैयार है, जिसे चावल बरी और पकौड़े के साथ खाया जा सकता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments