Friday, October 30, 2026
Homeफूडओल की सब्जी करेगी चिकन मटन को फेल, बच्चे भी उंगलियां चाट...

ओल की सब्जी करेगी चिकन मटन को फेल, बच्चे भी उंगलियां चाट के खाएंगे


Last Updated:

Ol Sabji Recipe: ओल की सब्जी ऐसी है कि अगर आप इसे बढ़िया से बनाएं तो यह चिकन-मटन को भी स्वाद में फेल कर देती है. बस बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. बाजार में इसकी कीमत 50 से 60 रुपए किलो तक होती है, लेकिन अगर इसे बढ़िया से बना लें तो लोग चिकन को तो फेल कर देगी. आज हम आपको यहां इसके बनाने का स्टेप बाय स्टेप जानकारी साझा करेंगे. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.

रांची की गृहणी उषा बताती हैं कि ओल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले ओल को छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए. इसके बाद गर्म पानी में नींबू और नमक डालकर इसको उबाल लीजिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो ओल आपको काटेगा नहीं और खाने में काफी बढ़िया लगेगा. यह स्टेप बिल्कुल भी ना भूलें, नींबू और नमक पानी डालकर ही उबालें.

अब आपको ओल निकाल कर बढ़िया से तेल में फ्राई कर लेना है. मतलब अच्छे खासे तेल में आपको फ्राई करना है. इसे बाहर तब निकालना है, जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए, आप चाहें तो इसके साथ आलू भी ले सकते हैं. कई बार बच्चे ओल नहीं खाते हैं तो आप इसके साथ थोड़ा सा आलू भी फ्राई कर सकते हैं. अब आपको मसाला तैयार करना है.

मसाले के लिए प्याज, टमाटर, दालचीनी, तेज पत्ता, गोल मिर्च, जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च मसाला, इलायची इन सभी को ले लेना है. इसका पेस्ट बना लेना है और तेल में डालकर इसको गोल्डन फ्राई कर लेना है. तब तक फ्राई करिए जब तक मसाला तेल ना छोड़ दे और इसके बाद जो आपने ओल फ्राई करके रखा है, उसको उसमें डाल दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद आपको अधिक फ्राई नहीं करना है. क्योंकि, मसाला ऑलरेडी फ्राई हो चुका है और ओल भी आपने फ्राई करके निकाला हुआ है. इसीलिए यह दोनों को बस दो-तीन बार चलाकर आपको थोड़ा सा पानी डाल देना है.

जितना आप ग्रेवी चाहते हैं, उस हिसाब से और 10- 15 मिनट बाद आप देखेंगे आपकी सब्जी बनकर तैयार है. ऊपर से कसूरी मेथी डाल दीजिए और अब सर्व करिये गरमा गरम. इसे खाने वाले उंगलियां तक चट जाएंगे.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments