नितिन कुमार अवस्थी | मिर्जापुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विंध्याचल धाम में श्रीविंध्य पंडा समाज की कार्यकारिणी बैठक में नवरात्रि मेले को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समाज ने मंदिर परिसर में फोटो और वीडियो पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। केवल चारों आरतियों का एक फोटो और एक वीडियो पंडा समाज की ओर से अधिकृत रूप से बनाया जाएगा।
पंडा समाज ने तय किया है कि मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। तीर्थ पुरोहित अपनी निर्धारित वेश-भूषा में ही सेवा करेंगे। वे मंदिर परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचित करेंगे।

कार्यकारिणी के बाद हुई आम सभा में सैकड़ों तीर्थपुरोहित शामिल हुए। अध्यक्ष गौतम द्विवेदी और मंत्री भानु पाठक ने लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। बैठक में आचार्य अगस्त द्विवेदी को कुरुक्षेत्र में मिले ‘आचार्य देवो भव अवार्ड’ के लिए विशेष सम्मान किया गया।
इस दौरान बैठक में पंकज द्विवेदी, गुंजन मिश्र, तेजन गिरी, शनि दत्त पाठक, शनि पांडे, रघुबर दयाल उपाध्याय, अश्वनी उपाध्याय, रूपेश पांडेय सहित अन्य तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। सभी ने शासन-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

