Tuesday, September 29, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमिर्जापुर में करणी सेना ने 3 नए पदाधिकारी बनाए गए: अरुण...

मिर्जापुर में करणी सेना ने 3 नए पदाधिकारी बनाए गए: अरुण पहाड़ी ब्लॉक उपाध्यक्ष और नीरज मझवां विधानसभा महासचिव बने – Mirzapur News




मिर्जापुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने संगठन का विस्तार किया। जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने तीन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। प्रकाश सिंह सदर तहसील सचिव, अरुण सिंह पहाड़ी ब्लॉक उपाध्यक्ष और नीरज सिंह मझवां विधानसभा महासचिव बनाए गए हैं। नए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने उनसे संगठन बढ़ाने के साथ मानव व समाज सेवा में सक्रिय रहने को कहा। महिला उत्पीड़न और समाज की बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने का भी आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन मजबूत करेंगे और सामाजिक कामों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने सभी को बधाई और संगठन विस्तार में सहयोग की उम्मीद जताई। इस मौके पर अभिषेक सिंह धवल, शिवम सिंह, इंस्पेक्टर सिंह, धीरज सिंह, शाश्वत सिंह, डॉ. अवनीश सिंह गहरवार, अतुल सिंह, पंचम सिंह, युवराज सिंह, हेमंत और अभय प्रताप सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments