Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमिशन शक्ति-5.0 शुरुआत: बिजनौर में प्रभारी मंत्री ने महिला सुरक्षा और...

मिशन शक्ति-5.0 शुरुआत: बिजनौर में प्रभारी मंत्री ने महिला सुरक्षा और स्वावलंबन कार्यक्रमों की जानकारी दी – Bijnor News


जहीर अहमद | बिजनौर1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर के कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मिशन शक्ति-5.0 कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का सजीव प्रसारण किया गया। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुए।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति-5.0 के तहत थानों में एंटी-रोमियो टीमें पुलिस पाठशाला चला रही हैं। इनमें महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार कई विशेष अभियान चला रही है। साइबर अपराध के लिए ‘ऑपरेशन गरुण’, एसिड की अवैध बिक्री रोकने के लिए ‘ऑपरेशन शील्ड’, स्कूल-कॉलेजों के पास अवांछनीय तत्वों पर ‘ऑपरेशन मजनू’ चलाया जा रहा है। मानव तस्करी से बचाव के लिए ‘ऑपरेशन रक्षा’, महिला अपराधियों पर कार्रवाई के लिए ‘ऑपरेशन ईगल’ और अश्लील सामग्री नियंत्रण के लिए ‘ऑपरेशन डेस्ट्राय’ शुरू किया गया है।

मिशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और उन्हें स्वावलंबी बनाना है। इससे बेटियां निर्भय होकर अपना भविष्य बना सकेंगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments