Sunday, November 2, 2025
Homeटेक्नोलॉजीमुंबई: महिला के साथ हुई साइबर ठगी, भिवंडी से उस बैंक खाते...

मुंबई: महिला के साथ हुई साइबर ठगी, भिवंडी से उस बैंक खाते के धारक को पुलिस ने किया गिरफ्तार जिसमें ठगे गए पैसे जमा हुए थे।

वर्ली स्थित सायबर पुलिस की मध्य विभाग इकाई ने एक बड़ी निवेश धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए आरोपी निलेश मारुती सातपुते (42) को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीएनएस की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66(ड) के तहत की गई। शिकायत यशोदा शंकर कनकमोला नामक महिला ने दर्ज कराई थी, जिनसे 19.5 लाख रुपये की ठगी हुई थी। जांच में सामने आया कि 2 लाख रुपये आरोपी के आईडीएफसी बैंक खाते में भेजे गए थे। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भिवंडी में आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में निलेश की संलिप्तता साफ होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने और लोगों को भी इसी तरह ठगा हो सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments