Friday, July 31, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबहराइच में खेत से मिला अधेड़ का शव: बेटे ने की...

बहराइच में खेत से मिला अधेड़ का शव: बेटे ने की पिता की पहचान, हत्या की आशंका पर पुलिस कर रही जांच – Bahraich News


बहराइच2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच में खेत से मिला अधेड़ का शव।

बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में स्थित पटना गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार की देर रात गन्ने के खेत में एक अधेड़ का क्षत-विक्षत शव मिला। मृतक की पहचान टिकुइयां गांव निवासी मुंशीलाल के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी ज्ञान सिंह पुलिस टीम और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे संदीप ने कपड़ों से पिता की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

संदीप ने बताया कि उनके पिता शनिवार सुबह बिना कुछ बताए घर से निकले थे। लंबे समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। संदीप ने पिता की हत्या की आशंका जताई है।

थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक के पुत्र की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments