Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमुजफ्फरनगर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार: नाबालिगों...

मुजफ्फरनगर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार: नाबालिगों को बनाता था शिकार, छोटा राजन गैंग से भी जुड़ा रहा; फायरिंग में दो सिपाही घायल – Muzaffarnagar News




मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश सतपाल उर्फ सत्तू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी केवल किशोरी अपहरण का आरोपी नहीं, बल्कि नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाने वाला शातिर अपराधी है। पूछताछ में सामने आया कि वह लुधियाना जेल से फरार होने के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नाबालिगों के अपहरण और दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस के अनुसार 19 जून को सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर 10 विशेष टीमें गठित की गईं। आरोपी की तलाश में करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसके अलावा टोल प्लाजा और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग सोमवार देर रात करीब 11:25 बजे रुड़की रोड स्थित बामनहेड़ी क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ओरा कार दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो आरोपी कार लेकर भाग निकला। घेराबंदी होने पर उसने कार छोड़ दी और पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश की गोली लगने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस का एक वाहन भी गोलियों की चपेट में आ गया। जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सतपाल उर्फ सत्तू के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, कारतूस, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त ओरा कार और अपहृत किशोरी की सोने की बालियां बरामद की गईं। 15 साल जेल में रहा, फरवरी में हुआ था फरार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से चंडीगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, दुष्कर्म समेत करीब दो दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह करीब 15 वर्ष जेल में रह चुका है। जांच में यह भी सामने आया कि सतपाल कुख्यात माफिया सरगना छोटा राजन गैंग का शातिर शूटर रह चुका है। फरवरी 2026 में वह लुधियाना जेल से फरार हो गया था, जिसके बाद लगातार विभिन्न राज्यों में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा। घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने पहुंचे एसपी सिटी मुठभेड़ में घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं घायल दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। एसपी सिटी अमृत जैन ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल लिया और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और उसके सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments