Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यबिहारमुजफ्फरपुर की बच्ची की मौत पर मोतिहारी में विरोध: जन सुराज...

मुजफ्फरपुर की बच्ची की मौत पर मोतिहारी में विरोध: जन सुराज पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग – Motihari (East Champaran) News



मुजफ्फरपुर की एक बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और पटना पीएमसीएच में इलाज में लापरवाही से हुई मौत के विरोध में जन सुराज पार्टी ने मोतिहारी में कैंडल मार्च निकाला। शुक्रवार को चरखा पार्क से गांधी चौक तक निकाले गए मार्च में पार्टी के कई नेता शामिल हुए।

.

जन सुराज के जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने सरकार पर बेटी बचाओ के नारे की आड़ में वास्तविकता छिपाने का आरोप लगाया। पार्टी प्रवक्ता अभय शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से इस्तीफे की मांग की। साथ ही पीएमसीएच में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की।

निःशुल्क कानूनी सहायता देने का दिया आश्वासन

हाई कोर्ट के अधिवक्ता और जन सुराज नेता कुमार अमित ने पीड़ित परिवार को निःशुल्क कानूनी सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाने को तैयार हैं।पार्टी के महासचिव पप्पू मिश्रा, महिला नेत्री शिला देवी समेत कई नेताओं ने एशिया के सबसे बड़े अस्पताल कहे जाने वाले पीएमसीएच में इलाज के अभाव में बच्ची की मौत को सरकार की संवेदनहीनता बताया।

कार्यक्रम में रविश मिश्रा, विजय कुमार गुप्ता, कुसुम देवी, विभा शर्मा सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments